Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकोहरे के आगोश में भाबर, ठंड से ठिठुरे लोग

कोहरे के आगोश में भाबर, ठंड से ठिठुरे लोग

हल्द्वानी/नैनीताल। पिछले तीन दिनों से रात घना कोहरा छाने से तराई भाबर में आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। हल्द्वानी वासियों को कोहरे और ठंड से निजात नहीं मिल रही। शनिवार को भी सुबह और शाम को घना कोहरा छाया रहा। इस दौरान सड़कों में वाहनों की संख्या कम दिखी। दिन में धूप निकलने से लोगों को थोड़ा राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार पर्वतीय जिलों में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना भी है। जबकि मैदानी इलाकों में घना कोहरा रहेगा। रात में घने कोहरे से साथ ही शीतलहर और गलन ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। रेलवे, रोडवेज बस स्टेशनों पर यात्रियों को खासी दिक्कतें हुईं। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के साथ सफर कर रहे यात्री परेशान रहे। राहगीर, बेसहारा लोग ठंड से ठिठुर गए। ठंड से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। रात में घना कोहरा बढ़ने से यातायात भी प्रभावित हो गया। बसें और रेल यातायात प्रभावित रहा। बसें निर्धारित समय से विलंब से चल रही हैं। कड़ाके की ठंड में लोग जहां-तहां कड़कड़ाते देखे गए। पूरे शहर में चुनिंदा स्थानों पर ही अलाव की व्यवस्था होने से अधिक मुश्किलें बढ़ गई हैं।
कोहरे के कारण दिल्ली, देहरादून व हरिद्वार रूट की रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित होने से यात्रियों को काफी दिक्कतें हुईं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार रविवार को भी जिले में ठंड पड़ेगी। दोपहर में हल्की धूप खिलने की संभावना है। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 11.4 और न्यूनतम 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का 18.2 डिग्री और न्यूनतम 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा। नैनीताल में शनिवार को सुबह से शाम तक मौसम का मिजाज बदलता रहा। सुबह तेज धूप से गर्मी तो दोपहर बाद धुंध से ठंड महसूस की गई। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव और हीटरों का सहारा लिया। वहीं सैलानी भी ठंड से बचने के लिए हाटलों में दुबके रहे। इधर जीआईसी में स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी संजय पवार ने बताया कि शनिवार को नगर का अधिकतम तापमान 12 और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments