Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डजरुरतमंदों बच्चों को उच्च शिक्षा में मदद करने का संकल्प

जरुरतमंदों बच्चों को उच्च शिक्षा में मदद करने का संकल्प

रुद्रपुर। कोरोना महामारी के समय मरीजों और जरूरतमंदों की मदद के लिए नि:स्वार्थ खड़ा रहा कोरोना सहायता समूह अब संकल्प फाउंडेशन के रूप में समाजसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाएगा। इसके तहत जरूरतमंदों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। साथ ही स्वच्छता सहित अन्य मुद्दों को लेकर फाउंडेशन कार्य करेगा। शनिवार की शाम को कोरोना समूह से जुड़े उद्यमी, समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों की बैठक में आपसी सहमति के बाद अहम फैसला लिया गया। समाजसेवी जेबी सिंह ने बताया कि कोरोना सहायता समूह ने कोरोना के 180 गंभीर मरीजों को समूह की ओर से संचालित कोविड अस्पताल में भर्ती कराया था। इनमें से 179 स्वस्थ होकर घर लौटे थे। मरीजों को घर से अस्पताल में भर्ती कराने और उन्हें घर छोड़ने तक की व्यवस्था समूह की ओर से की गई थी। इसके अलावा जरूरतमंदों को राशन, अस्पतालों में पीपीई किट, चिकित्सा सेवाओं के साथ अन्य काम भी सभी के सहयोग से किए गए।
सीए हरनाम सिंह ने संस्था को कोरोना काल में सेवा कार्यों के लिए विभिन्न दानदाताओं, समाजसेवियों से 67 लाख 11 हजार 667 पये रुकी धनराशि मिली थी। संस्था ने कोविड अस्पताल संचालन से लेकर राशन वितरण व अन्य सेवा कार्यों में कुल 59 लाख 52 हजार 466 की धनराशि खर्च की। संस्था के पास वर्तमान में 8 लाख 59 हजार 201 रुपये बचे हैं। विधायक शिव अरोरा, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, मेयर रामपाल सिंह ने समूह की ओर से किए गए मानवता की सेवा के कार्यों की सराहना की। तय हुआ कि संकल्प फाउंडेशन का रूप ले चुकी संस्था जरूरतमंदों को चिकित्सा के साथ ही जरूरतमंद बच्चों को उच्च शिक्षा में भी मदद देगी। दिल्ली की संकल्प संस्था के सहयोग से बच्चों को कोचिंग कराई जाएगी। समाजसेवी शिव कुमार अग्रवाल ने जल्द ही अपने निजी खर्च पर बड़ा प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र खोलने की भी घोषणा की। बैठक में डॉ. रवि फुटेला, रवि सिडाना, अरुण चुघ, अर्जुन गुप्ता, डॉ. मनमोहन सिंह, मनोज अग्निहोत्री, हरीश मुंजाल, डालचंद्र, चंदर अरोरा, मानिक अरोरा, गुंजन सुखीजा, ललित मिगलानी, दिनेश कपूर, अशोक सिंघल, मनीष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments