Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डग्राम प्रधानों ने प्रदर्शन कर ब्लॉक कार्यालय में ठोका ताला

ग्राम प्रधानों ने प्रदर्शन कर ब्लॉक कार्यालय में ठोका ताला

खटीमा/गदरपुर/सितारगंज/जसपुर। ग्राम प्रधान संघ के पदाधिकारियों ने नेशनल मोबाइल मॉनीटरिंग सिस्टम (एनएमएमएस) और 15वें वित्त की राशि नहीं मिलने के विरोध में प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष संजीव राणा, माया जोशी के नेतृत्व में प्रधानों ने ब्लॉक कार्यालय पर ताला लगाकर और धरना दिया। बाद में सीएम को संबोधित चार सूत्री मांगपत्र सहायक खंड विकास अधिकारी धर्मेंद्र सिंह कन्याल को सौंपा। ग्राम प्रधान अध्यक्ष राणा वरिष्ठ उपाध्यक्ष मदन सिंह, अनीता देवी, उपाध्यक्ष ललिता, सोबन सिंह, सुनीता देवी, जितेंद्र गौतम आदि ने कहा कि सरकार ग्राम पंचायतों के साथ अन्याय कर रही है। राजीव, पूनम, नितिन व रुचि राणा ने कहा कि ग्राम पंचायत के विकास कार्य बजट के अभाव में ठप पड़े हैं। माधव चंद, माधवी देवी, कौशल कुमार, द्रोपदी राणा, सुखविंदर, मुकेश ने कहा कि सीएम की घोषणा के बाद भी उन्हें आपदा निधि के दस हजार रुपये नहीं दिए जा रहे हैं। विरेंद्र सिंह, प्रिया राणा, मनोज चंद, सुमन देवी, रविंद्र ज्याला और सुनील कुमार ने कहा कि उन्हें सीएम की घोषणा के बाद भी कोरोना काल की प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है। धरना स्थल पर आयोजित बैठक में प्रधान संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि जल्द ही उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। धरने पर शशिबाला, दिनेश कुमार, कमला मेहरा, पुष्पा देवी, नरेंद्र सिंह, कुलदीप, सुविता, सुनील कुमार आदि बैठे।
इधर गदरपुर में प्रांतीय संगठन के आह्वान पर विकास खंड कार्यालय में प्रधान संघ के जिला उपाध्यक्ष संजय चौधरी और ब्लॉक अध्यक्ष गुरविंदर सिंह विर्क के नेतृत्व में प्रधानों ने दूसरे दिन भी धरना दिया। वहां ग्राम प्रधान कविता गुम्बर, केतन कुमार मनोज देवराड़ी, हेम गिरी, अजय राजपूत, मुकेश राणा, मोहम्मद शफीक, सुंदर गिरी गोस्वामी, बलदेव राज, महेंद्र सैनी आदि थे। सितारगंज में भी प्रधानों ने खंड विकास कार्यालय के गेट पर सांकेतिक धरना दिया गया। वहां संघ के प्रदेश अध्यक्ष भास्कर सम्मल, संगीता देवी, जंगीर सिंह, दिनेश सिंह, भारती देवी, जसविंदर कौर, रेशमा देवी, सोन्ती देवी आदि थे। वहीं जसपुर में प्रधानों ने ब्लॉक कार्यालय के सामने धरना दिया। धरना देने वालों में प्रधान पति शाहनवाज, मोहम्मद जावेद शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments