Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डश्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर खटीमा में निकाला...

श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर खटीमा में निकाला नगर कीर्तन

खटीमा। श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर शहर में नगर कीर्तन निकाला गया। कड़ाके की ठंड के बाद भी नगर कीर्तन में संगत ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान गुरुद्वारा परिसर सहित नगर के विभिन्न स्थानों पर जलपान की व्यवस्था की गई थी। गुरुद्वारा गुरुनानक सत्संग सभा की ओर से आठ जनवरी से रखे गए अखंड पाठ का मंगलवार को भोग पड़ा। पंजाब और उत्तर प्रदेश से पहुंचे धर्म प्रचारक एवं रागी ढ़ाडी जत्थों ने गुरु गोविंद सिंह जी की जीवनी का बखान किया। उन्होंने गुरु के बताए गए मार्ग पर चलने की अपील की। नगर कीर्तन में सबसे आगे राज बैंड की धुन पर गुरु महिमा, नानकमत्ता का सुप्रसिद्ध बैंड, जीनियस एकेडमी, एसके पब्लिक स्कूल, नोजगे पब्लिक स्कूल ट्विंकल के बच्चों की टीमें विशेष वेशभूषा में अपने कर्तब दिखा रही थीं। पंच प्यारों के लिए मार्ग पर पुष्प वर्षा करती हुई एक टोली चल रही थी।
गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी के साथ ही पूर्व प्रधान गुरुद्वारा नानकमत्ता सेवा सिंह प्रसाद वितरण कर रहे थे। पालकी के पीछे बड़ी संख्या में महिला संगत नगर कीर्तन कर रही थी। नगर के मुख्य चौराहे पर गतका पार्टियों ने हैरतअंगेज कारनामे दिखाए। नगर कीर्तन में ज्ञानी हरदेव सिंह, प्रधान कुलवंत सिंह, उपप्रधान अनिल बत्रा, हरप्रीत सिंह महल, किसान आयोग उपाध्यक्ष सरदार राजपाल सिंह, हरभजन सिंह खिंडा, डॉ. बलजीत सिंह, गुरमेज सिंह गांधी, सुरजन सिंह, सुखविंदर सिंह, सरदार जनक सिंह, सरदार नरेंद्र सिंह रंधावा, राज कपूर, ललित मोहन मारवाह, मनोज बाधवा, जतिन बत्रा, हरीश बत्रा, बलदेव सिंह आदि थे।
नगर कीर्तन का जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत
खटीमा। नगर के विभिन्न मार्गों से होकर निकले नगर कीर्तन का मुख्य चौराहे पर विधायक भुवन कापड़ी, भाजपा नेता गौरव सोनकर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष उमेश राठौर बॉबी ने स्वागत किया। नगर कीर्तन में शामिल संगत के लिए पंजाबी महासभा, हरभजन सिंह, तरुण ठाकुर ने जलपान की व्यवस्था की थी। गौटिया तिराहे पर नगर कीर्तन के जुलूस का रासिद अंसारी, नासिर खान, शाहबुद्दीन, मेहंदी हसन आदि ने स्वागत किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments