Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डराष्ट्रीय टेनिस वॉलीबाल चैंपियनशिप में कुविवि के क्रीड़ाधिकारी ने जीता स्वर्ण

राष्ट्रीय टेनिस वॉलीबाल चैंपियनशिप में कुविवि के क्रीड़ाधिकारी ने जीता स्वर्ण

नैनीताल। केआईआईटी कैंपस ग्रेटर नोएडा में आयोजित हुई 24वीं राष्ट्रीय सीनियर टेनिस वॉलीबॉल चैंपियनशिप में कुमाऊं विश्वविद्यालय के क्रीड़ाधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा ने वेट्रंस ग्रुप में स्वर्ण पदक जीता है। कुमाऊं विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. केके पांडेय ने बताया कि क्रीड़ाधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा व रघुवीर बंगारी ने उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए फाइनल में राजस्थान को 21-15 से हरा स्वर्ण पदक जीता है। उत्तराखंड के पूरन सिंह बिष्ट ने एकल प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। राज्य की महिला टीम ने मध्य प्रदेश, हरियाणा एवं जम्मू कश्मीर को हराकर शानदार प्रदर्शन किया। कुलपति प्रो. एनके जोशी, कुलसचिव दिनेश चंद्रा, वित्त नियंत्रक अनीता आर्या, उप कुलसचिव दुर्गेश डिमरी, प्रो. अतुल जोशी, प्रो. ललित तिवारी, प्रो. गिरीश रंजन तिवारी, डॉ. महेंद्र राणा ने खुशी जताई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments