Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डप्रेमनगर पुलिस ने 15 हजार का इनामी दबोचा

प्रेमनगर पुलिस ने 15 हजार का इनामी दबोचा

जमीन धोखाधड़ी में फरार 15 हजार के इनामी को प्रेमनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि मार्च 2021 में सूरत सिंह मेहरा निवासी न्यूकैंट रोड हाथीबड़कला ने तहरीर दी थी। बताया कि उन्होंने तेजबल से 2017 में जमीन खरीदी थी। वर्ष 2020 में नीरज शर्मा, योगेश चंद्र बेलवाल और ज्योति पंवार उक्त भूमि पर पहुंचे और बताया कि उन्होंने भी इस भूमि को 2017 में तेजबल से खरीरा है। इसके बाद तेजबल के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने कालिदास रोड स्थित घर पर दबिश दी तो पता चला कि आरोपी घर बेचकर पहले ही फरार हो गया है। इसके बाद आरोपी तेजबल पर 15 हजार का इनाम घोषित किया गया। मुखबिर की सूचना पर प्रेमनगर पुलिस ने आरोपी को उसके गुरुग्राम हरियाणा स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments