Tuesday, November 10, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकेंद्र की योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचाएं :...

केंद्र की योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचाएं : विधायक सक्सेना

काशीपुर। श्री कायस्थ सभा की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह श्री चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि रामपुर के विधायक आकाश सक्सेना ने समाज से एकजुट होकर समाज हित में कार्य करने का आह्वान किया। रविवार को चामुंडा विहार स्थित श्री कायस्थ सभा भवन में शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत श्री चित्रगुप्त पूजन और हवन से हुई। वृंदावन के कलाकारों ने सुंदर झांकियां प्रस्तुत कीं। मुख्य अतिथि रामपुर विधायक आकाश सक्सेना ने कायस्थ समाज को एकजुट होकर भव्य कार्यक्रम के आयोजन के लिए नवनियुक्त कार्यकारिणी की सराहना की। उन्होंने कायस्थ समाज के प्रबुद्धजनों से केंद्र की योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने में योगदान करने की अपील की।
विशिष्ट अतिथि मेयर ऊषा चौधरी, ब्लॉक प्रमुख अर्जुन कश्यप और वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक बाली ने कायस्थ समाज के विषय में विचार व्यक्त किए। संस्था अध्यक्ष गौरव सक्सेना के निर्देशन में मंच संचालन कर रहे संस्था सचिव अभिताभ सक्सेना ने कायस्थ सभा की आगामी योजनाओं के विषय में बताया जिनमें श्री चित्रगुप्त छात्रवृत्ति योजना, श्री चित्रगुप्त कन्यादान योजना, विवाह परिचय सम्मेलन आदि थे। स्वीमिंग में प्रदेश स्तर पर दो पदक जीतने पर अर्पित सक्सेना को कायस्थ रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहां पर पार्षद राजकुमार सेठी, विजय बॉबी, दीप जोशी, अशोक सक्सेना, प्रमोद सक्सेना, आनंद प्रकाश कुलश्रेष्ठ, गीता सक्सेना, कामिनी श्रीवास्तव, मंजू सक्सेना, स्वतंत्र नवीन, आनंद सक्सेना, यशवर्धन सक्सेना, सुशील सक्सेना, रेखा सक्सेना आदि मौजूद रहे।
कायस्थ सभा की नई कार्यकारिणी
संस्था के संरक्षक डॉ. सतांशु माथुर ने नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी एडवोकेट स्वतंत्र नवीन सक्सेना और राकेश सक्सेना को उपाध्यक्ष, राजेश कुमार सक्सेना को कोषाध्यक्ष, यशवर्धन सक्सेना को संयुक्त सचिव, सुरेंद्र कुमार भटनागर को उपसचिव, ज्ञानेंद्र सक्सेना को आय-व्यय निरीक्षक और अरविंद कुमार सक्सेना बंटी को विधि अधिकारी की शपथ ग्रहण कराई। इसके अलावा पीयूष-चित्रांश, राजेंद्र सक्सेना, एडवोकेट संतोष श्रीवास्तव, सौरभ सक्सेना व गौरव सक्सेना को कार्यकारिणी सदस्य की शपथ ली।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments