Tuesday, November 10, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डअप्रैल-मई से फिर शुरू हो सकती हैं समूह-ग भर्तियां, UKSSSC को मिल...

अप्रैल-मई से फिर शुरू हो सकती हैं समूह-ग भर्तियां, UKSSSC को मिल सकती है इन परीक्षाओं की कमान

इस साल अप्रैल या मई से उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) नए सिरे से समूह-ग की भर्तियां शुरू कर सकता है। सरकार इस पर गंभीरता से विचार कर रही है। पेपर लीक प्रकरण के बाद सरकार ने यूकेएसएसएससी की समूह-ग की जो 23 भर्तियां राज्य लोक सेवा आयोग को सौंपी थी, उन्हें तो वही कराएगा, लेकिन पिछले एक से डेढ़ साल में जितने भी नए पद रिक्त हुए हैं, उन पर भर्ती की जिम्मेदारी यूकेएसएसएससी को मिल सकती है।
सूत्रों के मुताबिक, सरकार गंभीरता से विचार कर रही है। जिम्मेदारी वापस यूकेएसएसएससी को सौंपने के लिए प्रस्ताव कैबिनेट में आ सकता है। बताया जा रहा कि पिछले दिनों आयोग अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने शासन व सरकार के सामने तैयारियों का खाका भी पेश किया था। जो तीन भर्तियां यूकेएसएसएससी ने रद्द की थी, उन्हें मार्च में दोबारा कराएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments