Tuesday, November 10, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डविवेक व डॉ.सूद ने मुंबई में आयोजित मैराथन में जीता कांस्य पदक

विवेक व डॉ.सूद ने मुंबई में आयोजित मैराथन में जीता कांस्य पदक

काशीपुर। लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर के सीनियर मेंबर विवेक अग्रवाल उर्फ निक्की पैगिया और काशीपुर के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. विपिन सूद ने मुंबई में आयोजित टाटा मुंबई मैराथन में कांस्य पदक जीत कर काशीपुर का नाम रोशन किया। लायंस क्लब ग्रेटर के सचिव गौतम मेहरोत्रा ने बताया कि डॉ. सूद और निक्की पैगिया मुंबई में आयोजित टाटा मुंबई मैराथन में प्रतिभाग करने मुंबई गए थे। मैराथन में प्रतिभाग कर निक्की पैगिया ने 21 किमी की मैराथन दो घंटे 6 मिनट 43 सेकेंड में और डॉ. सूद ने 2 घंटा 32 मिनट 24 सेकेंड में जीती। उन्हें कांस्य पदक से सम्मानित किया गया। निक्की पैगिया और डॉ. सूद को लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों, गणमान्य व्यक्तियों और कपिल फिटनेस जिम के सदस्यों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments