Monday, November 16, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डआमा को ले जाने के लिए घर वालों का इनकार, नारी निकेतन...

आमा को ले जाने के लिए घर वालों का इनकार, नारी निकेतन होगा ठिकाना

अल्मोड़ा। चार महीने बाद मुंबई से लौटी भिकियासैंण की 68 वर्षीय हेमा देवी फिलहाल घर से दूर ही रहेंगी। वह मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। घर में मजदूर बेटा अक्सर बाहर रहता है। दूसरा बेटा और बहू दिव्यांग है। ऐसे में बेटे ने मां को घर ले जाने में असमर्थता जताई है। लिहाजा उन्हें नारी निकेतन भेजा गया है, जहां वह डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगी। उनके स्वस्थ होने पर परिजन उन्हें घर ले जा सकेंगे।
भिकियासैंण की हेमा देवी चार महीने पहले घर से कहीं चली गईं थीं। उनके मुंबई की सड़कों पर घूमने का वीडियो वायरल होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लिया था। उनके निर्देश पर हरकत में आई अल्मोड़ा की पुलिस टीम ने उन्हें 10 जनवरी को मुंबई में खोजा था। सोमवार को पुलिस टीम उन्हें अल्मोड़ा लाई तो परिजनों ने उन्हें घर ले जाने से इनकार किया है। पुलिस के मुताबिक हेमा देवी के बेटे महेंद्र का कहना है कि मानसिक रूप से बीमार मां, दिव्यांग पत्नी और छोटे बच्चों की एक साथ देखरेख करना उनके लिए मुश्किल होगा। मां के स्वस्थ होने पर वे उन्हें घर ले जाएंगे। एसएसपी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि मानसिक रूप से स्वस्थ होने पर परिजन उन्हें घर ले जाएंगे।
जिला अस्पताल में हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा पुलिस हेमा देवी को जिला अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। डॉक्टरों के मुताबिक आमा शारीरिक रूप से स्वस्थ हैं। उनके पैर में पुरानी चोट है जिसका उपचार किया जा रहा है। उनकी मानसिक परेशानी का भी उपचार शुरू कर दिया गया है।
मुंबई से वायरल हुआ था वीडियो
अल्मोड़ा। मुंबई में आमा को अकेला देखकर एक शख्स ने उनसे बातचीत करने की कोशिश की। बातचीत में आमा इतना जरूर बता पाईं कि वह अल्मोड़ा की रहने वाली हैं। सोशल मीडिया से ही अल्मोड़ा में पता चला कि आमा मुंबई में है। इसके बाद पुलिस ने उन्हें वापस लाने की कवायद शुरू की। वीडियो वायरल होने के बाद मामला सीएम पुष्कर सिंह धामी के संज्ञान में भी पहुंचा था। मुख्यमंत्री ने उनकी वापसी के लिए पुलिस को निर्देश दिए थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments