Tuesday, November 10, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डअल्मोड़ा में वीपीडीओ ने किया प्रदर्शन, रहे कार्य बहिष्कार पर

अल्मोड़ा में वीपीडीओ ने किया प्रदर्शन, रहे कार्य बहिष्कार पर

अल्मोड़ा। ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर वीडीओ और वीपीडीओ के पदों के एकीकरण का विरोध करते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा वे फैसले को किसी भी कीमत में नहीं मानेंगे। इस दौरान वे कार्य बहिष्कार पर रहे, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जरूरी काम से पहुंचे लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा।बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत विकास अधिकारी कलक्ट्रेट पहुंचे और कार्य बहिष्कार करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से वीडीओ व वीपीडीओ के पदों के एकीकरण का विरोध कर रहे थे। लेकिन सरकार ने उनके हितों की अनदेखी कर यह फैसला लिया है, जो गलत है। कहा यदि सरकार इस फैसले को सही ठहरा रही है तो उसे ग्राम स्तर से शासन स्तर तक इसका ढांचा तैयार कर यहां के पदों का भी एकीकरण करना चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। सरकार को यह फैसला वापस लेना होगा। चेतावनी देते हुए कहा ऐसा नहीं हुआ तो वे काम पर नहीं लौटेंगे। वहीं उनके कार्य बहिष्कार से लोगों के जरूरी काम भी अटक गए। इस दौरान ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संगठन के जिलाध्यक्ष हरीश बिष्ट, जिला महामंत्री शीतल सिंह सत्यपाल, संगठन मंत्री प्रमोद कुमार, कोषाध्यक्ष भाष्कर जोशी, कानूनी सलाहकार तनुज गोस्वामी आदि रहे।
बागेश्वर में भी आंदोलन पर डटे रहे वीपीडीओ
बागेश्वर। वीपीडीओ का कार्य बहिष्कार बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष गौरव कुमार सिंह के नेतृत्व में वीपीडीओ ने विकास भवन परिसर में धरना दिया। वहां पर संगठन के जिला महामंत्री सुनील पांडे, राजन चंद्र जोशी, यशवीर असवाल, हरीश चंद्र आर्या, प्रमोद मिश्रा, इंद्रा गढ़िया, मनोज जोशी, वर्षा परिहार आदि थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments