Tuesday, November 10, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डजिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम

जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम

अल्मोड़ा। हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्पेशल कंपोनेंट प्लान के तहत अनुसूचित जाति के बालकों की अंडर-19 वर्ग जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में ताड़ीखेत, चौखुटिया, द्वाराहाट ने मुकाबले जीते। शुक्रवार को पहले मैच में ताड़ीखेत ए ने दन्या को 25-6, 25-5 के अंतर से हराया। दूसरे मुकाबले में चौखुटिया बी ने बागपाली को 25-12, 25-4 से हराया। तीसरसे मुकाबले में द्वाराहाट बी ने श्रीखेत को 25-3, 25-14 से हराया। चौथे मुकाबले में चौखुटिया ए ने 25-4, 25-4 के अंतर से सौनासिलिंग को हराया। जिला क्रीड़ा अधिकारी अरुण बंग्याल ने बताया कि फाइनल मैच शनिवार को खेला जाएगा। निर्णायक गीता बिष्ट, प्रभा नेगी, अंकित बिष्ट, पारुल दानू, पंकज बिष्ट थे। इस मौके जीवन प्रकाश, हरीश गोस्वामी, निर्मला नैलवाल, लता साह, मनोज कनवाल, प्रशांत सिंह मेहरा, शिव दत्त पांडे मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments