Tuesday, November 10, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डसिंहधार में दरारों से प्रभावित मकान टूटा, खेतों में चौड़ी हुई दरार,...

सिंहधार में दरारों से प्रभावित मकान टूटा, खेतों में चौड़ी हुई दरार, पीड़ित बोले- कहां ले जाएं पशु

सिंहधार में दरारों से प्रभावित एक मकान की छत टूट गई। साथ ही आंगन भी काफी धंस गया है। साथ ही एक अन्य आवासीय मकान व गोशाला को भी खतरा पैदा हो गया है। यहां रहने वाले परिवारों को पहले ही प्रशासन द्वारा प्राथमिक विद्यालय में शिफ्ट किया जा चुका है। रविवार को सिंहधार निवासी दिनेश लाल का आवासीय मकान टूट गया है। मकान की छत भरभराकर ढह गई। उन्होंने बीते तीन जनवरी को ही यह मकान छोड़ दिया था लेकिन जिस मकान में शरण ली हुई है वहां भी दरारें आई हुई है। यहां शिवलाल व अन्य लोगों के आवासीय मकान भी दरारों से बुरी तह से नष्ट हो गए हैं।
प्रभावितों को प्रशासन द्वारा प्राथमिक विद्यालय सिंहधार, मिलन केंद्र व अन्य स्थानों पर शिफ्ट किया गया है। प्रभावित शिव लाल ने बताया कि इस पूरे क्षेत्र में दरारें तेजी से बढ़ रही है। दरारों से नष्ट हो चुके मकानों के नीचे व दाई तरफ के खेतों में भी दो से ढाई फीट तक गहरी दरारें पड़ चुकी हैं। इधर, प्रभावित मुकेश कुमार के आवासीय मकान का एक हिस्सा दरारों से बुरी तरह प्रभावित हो गया है। मकान को पूरी तरह से खाली कर सामान किसी मित्र के घर पर रखा हुआ है।
भू-धंसाव की चपेट में गोशाला
सिंहधार निवासी प्रभावित विश्वेश्वरी देवी ने बताया कि उनका मकान दरारों से टूट चुका है। प्रशासन ने उन्हें शिविर में ठहराया हुुआ है लेकिन उनके चार गाय-बछिया भी हैं जिनकी सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हो पाए हैं। जबकि गोशाला भी भूधंसाव की चपेट में आ गई है। दिन तो जैसे-तैसे पशुओं की देखरेख हो पा रही है लेकिन रात को अगर कुछ हो गया तो, बेजुबान पशुओं को कौन बजाएगा। प्रभावित की दो दुधारू गाय और दो बछिया हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments