Tuesday, November 10, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकलश यात्रा के साथ थानेश्वर शिव मंदिर में श्रीराम कथा प्रारंभ

कलश यात्रा के साथ थानेश्वर शिव मंदिर में श्रीराम कथा प्रारंभ

बागेश्वर। अयारतोली के थानेश्वर शिव मंदिर में कलश यात्रा के साथ नै दिनी श्रीराम कथा ज्ञान प्रवाह का शुभारंभ हो गया है। रविवार की सुबह कलश यात्रा शिव मंदिर से प्रारंभ होकर उत्तमेश्वर तक निकली। आयोजन के व्यास पंडित मनोज कुमार जोशी (उत्तराखंडी) और अन्य पंडितों ने मंदिर में यजमान दीपेंद्र थापा और हेमा थापा के हाथों विधिविधान से पूजा संपन्न कराई। दोपहर में आयोजन के व्यास पंडित जोशी ने श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा का श्रवण कराया। उन्होंने भगवान राम से जुड़े कई प्रसंग सुनाए। कहा कि कलयुग में केवल राम नाम जप से ही भवसागर पार किया जा सकता है, ईश्वर की कृपा प्राप्त की जा सकती है। शुभारंभ के अवसर पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह कठायत, वीरबहादुर बुड़ाथोकी, सतीश जोशी, मुकेश जोशी, डीसी चंदोला, महंत प्रेम गिरि, विजय थापा आदि मौजूद थे। आयोजन को सफल बनाने में गांव के लोग सहयोग कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments