Tuesday, November 10, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डदेश की आजादी में मीडिया का बड़ा योगदान : भरणे

देश की आजादी में मीडिया का बड़ा योगदान : भरणे

सितारगंज। आईएफडब्लूजे व स्टेट यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नालिस्ट के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे ने कहा कि भारत की आजादी में मीडिया का बड़ा योगदान है। अखबारों के माध्यम से क्रांति आई। आज के युग में प्रिंट मीडिया के साथ ही ब्रॉडकास्टिंग और सोशल मीडिया तेजी से बढ़े हैं। समाज को सही दिशा में ले जाने के लिए सोशल मीडिया के जरिये भ्रामक सूचनाओं से बचा जाए। डीएम युगल किशोर पंत ने कहा कि विधायिका, कार्य पालिका और न्याय पालिका के कार्यों के संपादन में चौथे स्तंभ के रूप में मीडिया काम करता है। इसलिए मीडिया की भी अहम भूमिका है। पत्रकारिता के जरिये ही देश को आगे बढ़ाने में मदद मिलती है। रविवार को महाराजा अग्रसेन धर्मार्थ ट्रस्ट में आयोजित दो दिवसीय अधिवेशन का शुभारंभ किसान आयोग के अध्यक्ष राजपाल सिंह व अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष इकबाल सिंह ने किया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की बालिकाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। समापन के मुख्य अतिथि आईजी भरणे और डीएम पंत को एसयूडब्ल्यूजे की नगर कार्यकारिणी की ओर से स्वागत किया गया। साथ ही दोनों अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके बाद कार्यक्रम में आईजी व डीएम ने दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, गोवा समेत देश के विभिन्न राज्यों से आए पत्रकारों को प्रशस्ती पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। अधिवेशन में आईएफडब्ल्यूजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश भार्गव ने कहा कि देश में डॉक्टर, अधिवक्ताओं की तरह मीडिया की भी अपनी कौंसिल होनी चाहिए। सरकार को पत्रकारों को भी स्वास्थ्य व आवास योजनाओं से जोड़ना चाहिए।
पत्रकार कठिन व विपरीत परिस्थितियों में भी काम करते हैं। कहा कि पत्रकार लंबे समय से कलम की सुरक्षा के लिए उत्पीड़न की दशा में दर्ज मुकदमे को गैर जमानती करने की मांग उठा रहे हैं। इस पर डीएम ने उनकी मांगों को शासन तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया। अधिवेशन में आईएफडब्ल्यूजे की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के चुनाव पर भी चर्चा की गई। वहां गोवा के भारत बसंत बेटकेश्वर, बिहार के अनमोल कुमार, महाराष्ट्र के हितेश मावलंकर, पूजा मावलंकर, दिल्ली के इमरान रजा, रिंकू यादव, सुधीर भट्ट, लक्ष्मी बिष्ट, शक्ति सिंह, किच्छा सुरेंद्र खुराना, मयंक त्यागी, राजेंद्र तिवारी, यामीन अंसारी, वीरेंद्र तिवारी, हनीफ अहमद, अविनाश श्रीवास्तव, कासिम अंसारी, अबरार अहमद, पूरन डसीला, मुकेश कुमार, अनीस अहमद, विकास गुप्ता, चेतन शर्मा, कफील अहमद, शानू, राहुल कन्नौजिया, शेखर पंत आदि थे। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष शंकर दत्त शर्मा व संचालन निवर्तमान प्रदेश महामंत्री गणेश खुगशालगणी व जयंत मंडल ने किया।
शर्मा बने एसयूडब्ल्यूजे के प्रदेश अध्यक्ष
सितारगंज। आईएफडब्ल्यूजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश भार्गव की अध्यक्षता में एसयूडब्ल्यूजे की प्रदेश कार्य समिति की बैठक हुई। जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान शंकर दत्त शर्मा को पुन: प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। साथ ही देहरादून की लक्ष्मी बिष्ट को प्रदेश महामंत्री एवं गणेश खुगशालगणी को प्रदेश की अनुशासन समिति का अध्यक्ष बनाया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ भी दिलाई। साथ ही नगर इकाई ने स्वागत किया।
गोष्ठी में पत्रकारों के समक्ष चुनौतियों पर किया मंथन
सितारगंज। अधिवेशन के दौरान आयोजित गोष्ठी में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, नगरवासी व समाज सेवियों ने पत्रकारों के समक्ष चुनौतियों पर मंथन किया। इस दौरान वरिष्ठ समाज सेवी महेश मित्तल, हेमंत बोरा, सोप्रीत भाटिया, शिवकुमार मित्तल, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता, पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिलानी अंसारी, प्रधान संघ के प्रदेश अध्यक्ष भास्कर सम्मल, राजेश जिंदल, पवन बड़सीवाल, हरीश शर्मा, जगदीश गुरुरानी, रियाज अंसारी आदि थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments