Thursday, March 12, 2026
Homeउत्तराखण्डजिले में लगेगा कौशल विकास मेला, 500 पदों पर आई भर्ती

जिले में लगेगा कौशल विकास मेला, 500 पदों पर आई भर्ती

रुद्रपुर। सेवायोजन विभाग की ओर से जिले में कौशल विकास मेले का आयोजन किया जाएगा। सिडकुल की एक कंपनी की ओर से 500 पदों पर अप्रेंटिस ट्रेनी की भर्ती की जा रही है। इसमें 100 पुरुष व 400 महिलाओं के पद हैं। जिला सेवायोजन अधिकारी आरके पंत ने बताया कि तीन फरवरी को रुद्रपुर जिला सेवायोजन कार्यालय, चार फरवरी को खटीमा खंड विकास कार्यालय व छह फरवरी को काशीपुर के नगर सेवायोजन कार्यालय में एक दिवसीय कौशल विकास मेला का आयोजन किया जाएगा। बताया कि 10वीं, 12वीं व आईटीआई पास अभ्यर्थी कौशल विकास मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। मेले में प्रतिभाग करने के लिए बेरोजगारों का एनसीएस(नेशनल करियर सर्विस) पोर्टल में चयन होना अनिवार्य है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments