Tuesday, November 10, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपुस्तकालय में शीघ्र हो नई किताबों की व्यवस्था

पुस्तकालय में शीघ्र हो नई किताबों की व्यवस्था

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने राजकीय पुस्तकालय और मल्ला महल में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुस्तकालय के संचालन और व्यवस्थाओं का जायजा लेकर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के सीईओ सत्यनारायण को निर्देश दिए। कहा कि पुस्तकालय में जल्द नई किताबों की व्यवस्था होनी चाहिए। डीएम ने कहा कि मल्ला महल में हर तीन माह में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा, जिसकी जिम्मेदारी संस्कृति विभाग की होगी। कहा कि स्थानीय स्तर होने वाले कार्यक्रमों के लिए नियम बनाए जाएंगे जिसके लिए किराए की दरें तय होंगी। वहां पर क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डॉ. सीएस चौहान, आरईएस के ईई संजय भारती आदि थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments