Tuesday, November 10, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डवनराजि बाहुल्य क्षेत्र में बाल विवाह प्रथा का उठा मुद्दा

वनराजि बाहुल्य क्षेत्र में बाल विवाह प्रथा का उठा मुद्दा

डीडीहाट (पिथौरागढ़)। जनजाति मंत्रालय की टीम ने ग्राम पंचायत खेतार कन्याल में वनराजि बाहुल्य क्षेत्र मदनपुरी का दौरा कर विकास कार्यों का जायजा लिया। टीम ने वनराजियों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान मंत्रालय की टीम के सामने ग्राम प्रधान महेश सिंह कन्याल ने वनराजि परिवारों में बाल विवाह की समस्या को प्रमुखता से उठाया। शुक्रवार को जनजातीय मंत्रालय के विपिन चंद्र रतूड़ी ग्राम पंचायत खेतार कन्याल पहुंचे। उन्होंने गांव के वनराजि तोक मदनपुरी पहुंचकर विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि वनराजि परिवारों के विकास के लिए कार्य किए जाएंगे। सुख-सुविधाओं से दूर वनराजि हमेशा से जंगलों के बीच रहना पसंद करते हैं लेकिन उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कार्य किया जाएगा। इस दौरान प्रधान कन्याल ने मंत्रालय की टीम के सामने वनराजियों की प्रमुख समस्याओं को उठाया।
उन्होंने कूटा से चौरानी तक मोटर मार्ग निर्माण, जनजातीय बस्ती चौरानी में बिजली की सुविधा, कूटा चौरानी, मदनपुरी तोकों में संपर्क मार्ग का निर्माण, मदनपुरी में स्वास्थ्य केंद्र खोलने, वनराजि परिवारों के लिए आवास, सार्वजनिक शौचालय बनाने की मांग की। मदनपुरी में जनमिलन केंद्र और बरात घर का जीर्णोद्धार, बाल विवाह की समस्या, नाबालिगों में बढ़ रही नशे की प्रवृति की मांग से संबंधित ज्ञापन सौंपा। राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौरानी के भवन की जर्जर हो चुकी छत का निर्माण करने की मांग की। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख बबीता चुफाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरेंद्र चुफाल आदि रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments