Tuesday, November 10, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डबाजपुर निवासी दरोगा ने मेरठ पुलिस लाइन आवास पर खुद को मारी...

बाजपुर निवासी दरोगा ने मेरठ पुलिस लाइन आवास पर खुद को मारी गोली

बाजपुर। बाजपुर के गांव महेशपुरा निवासी दरोगा इंद्रजीत सिंह (46) ने मेरठ पुलिस लाइन स्थित आवास पर खुद को गोली मारकर जान दे दी। इंद्रजीत यूपी के सहारनपुर शहर कोतवाली में तैनात थे जबकि उनका परिवार मेरठ पुलिस लाइन के सरकारी आवास में रहता था। उनके घर पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा है। उनका अंतिम संस्कार 11 फरवरी गांव महेशपुरा में होगा। इंद्रजीत का छोटे भाई निरेंद्र सिंह यूपी पुलिस में कांस्टेबल हैं जो आजकल नोएडा में तैनात हैं। उन्होंने बुधवार रात एक बजे फोन पर परिजनों को इस घटना की सूचना दी थी। मृतक का एक बेटा अर्शदीप सिंह (15) और बेटी खुशबू कौर (17) हैं। मौत की खबर मिलते ही उनकी वृद्ध माता बलविंदर कौर गुमशुम हो गईं। मृतक के पिता जसवंत सिंह बाजपुर के गांव महेशपुरा में सामान्य किसान थे। दरोगा के बड़े भाई गुरमीत सिंह का परिवार गांव महेशपुरा में रहता है। माता बलविंदर भी उनके साथ रहतीं हैं। गुरमीत ने बताया कि उनकी बहन कमलजीत कौर विदेश में रहतीं हैं। उनके आने पर अंतिम संस्कार 11 फरवरी को होगा।
बड़े भाई से मोबाइल पर रोजाना होती थी दरोगा की बात
बाजपुर। मृतक दरोगा के बड़े भाई गुरमीत सिंह ने बताया कि इंद्रजीत सिंह से रोजाना मोबाइल फोन पर बातचीत होती थी। बुधवार दोपहर दो बजे अंतिम बार उनकी बातचीत हुई थी लेकिन तब उन्होंने ऐसी कोई पारिवारिक विवाद होने की बात नहीं कही। हालांकि उन्होंने अपने एक साथी के एक शादी समारोह में जाने के लिए अवकाश लेने तक की बात भी बताई थी। इंद्रजीत और उनकी पत्नी फोन पर अक्सर कई बातें उन्हें बताते थे। उन्होंने दोनों के बीच किसी भी पारिवारिक कलह होने से इनकार किया है। इसलिए घटना का कारण किसी की समझ में नहीं आ रहा है। इंद्रजीत बचपन से ही पढ़ाई और घर के कार्यों में विशेष रुचि रखते थे। इंद्रजीत वर्ष 1998 में यूपी पुलिस में भर्ती हुए थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments