Tuesday, November 10, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डदेहरादून: विवाहिता के साथ दुष्कर्म, जबरन गर्भपात कराया

देहरादून: विवाहिता के साथ दुष्कर्म, जबरन गर्भपात कराया

एक युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसका जबरन गर्भपात कराया। आरोपी दवाओं की होम डिलीवरी करता है। महिला के आरोप पर राजपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह अक्सर अपनी और बच्चों की दवाएं लेने के लिए जाखन स्थित अपोलो फार्मेसी जाती हैं। वहां अंशुल राणा उर्फ विक्की राणा नाम का लड़का दवा की होम डिलीवरी करने के दौरान उनके संपर्क में आया। महिला का आरोप है कि अंशुल ने उनकी दवाओं में 29 सितंबर 2022 को नशीली दवाएं दी। इसके बाद वह महिला के घर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने अश्लील वीडियो बना ली। आरोपी इसके बाद दबाव बनाकर बार-बार दुष्कर्म करता रहा।
महिला अक्तूबर में गर्भवती हो गई। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने दवाएं देकर गर्भपात करा दिया। वह दोबारा जनवरी में गर्भवती हुई तो आरोपी ने महिला को अपने साथ शादी कर रखने को कहा। अक्सर बाहर रहने वाले अपने पति को महिला ने इस बारे में बताया। तब पीड़िता को पता लगा कि आरोपी विवाहित है। आरोप है कि अंशुल और उसकी पत्नी पिंकी ने अपने घर बुलाकर दोबारा गर्भपात की दवा खिला दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments