Tuesday, November 10, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डवसंतोत्सव-2023 की तैयारियां तेज, तीन मार्च से सजेगा फूलों का संसार, ये...

वसंतोत्सव-2023 की तैयारियां तेज, तीन मार्च से सजेगा फूलों का संसार, ये होगा खास

राजभवन में तीन मार्च से फूलों का संसार सजेगा। वसंतोत्सव-2023 की तारीख घोषित कर दी गई है। इसका आयोजन तीन से पांच मार्च तक होगा। सोमवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि इसमें अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी के लिए आयोजन राजकीय न रहकर इसमें प्राइवेट पार्टनरशिप को बढ़ावा दिया जाएगा। राजभवन में हुई बैठक में राज्यपाल ने निर्देश दिए कि इस साल वसंतोत्सव में आईएचएम व जीएमवीएन के साथ ही राज्य के महिला स्वयं सहायता समूहों की ओर से फूड कोर्ट लगाए जाएं। इसमें मुख्य रूप से पारंपरिक मोटे अनाज ‘मिलेट’ को वरीयता दी जाएगी। शहद उत्पादन, इत्र, सगंध एवं औषधीय जड़ी-बूटियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके साथ ही हॉर्टिकल्चर, फलोरिकल्चर, शहद उत्पादन, जड़ी-बूटी, जैविक खेती आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्यमियों और किसानों को सम्मानित किया जाएगा। राज्यपाल ने कहा उत्तराखंड दुनियाभर में फ्लोरीकल्चर के क्षेत्र में एक बड़े डेस्टिनेशन के रूप में उभरेगा। यह आयोजन राज्य के दूर-दराज के पुष्पोत्पादन, जड़ी-बूटी, सगंध पौधों एवं अन्य जैविक उत्पादों की व्यावसायिक खेती से जुड़े काश्तकारों व उत्पादकों के लिए एक प्लेटफॉर्म के रूप में स्थापित होना चाहिए। उन्होंने इस आयोजन को आर्थिक गतिविधियों के साथ जोड़ने के निर्देश दिए।
आम जनता के लिए तीन मार्च से खुली रहेगी पुष्प प्रदर्शनी
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि पुष्प प्रदर्शनी आम जनता के लिए तीन मार्च को दोपहर एक बजे से शाम छह बजे तक एवं चार व पांच मार्च को सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक खुली रहेगी। वसंतोत्सव में विभिन्न 16 श्रेणियों में 186 पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। आईटीबीपी, आईएमए बैण्ड, पीएसी, स्काउट एंड गाईड व पाइप बैंड द्वारा आकर्षक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। संस्कृति विभाग के सौजन्य से लोक कलाकारों कीक ओर से राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक भी प्रस्तुत की जाएगी।
विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी आयोजित
वसंतोत्सव में पहली बार रूफ टॉप गार्डनिंग, बोनसाई गार्डनिंग और शहद प्रसंस्करण से संबंधित प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। व्यावसायिक, निजी पुष्प उत्पादकों सहित विभिन्न सरकारी उद्यानों की पुष्प प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता, पुष्प आधारित रंगोली प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी। फूलों एवं प्राकृतिक सौन्दर्य पर आधारित फोटो प्रदर्शनी, पेंटिंग व विशेष डाक टिकटों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। पुष्प प्रदर्शनी, प्रतियोगिता के लिए विभिन्न श्रेणियों की कई प्रतियोगिताएं प्रस्तावित हैं, जिनमें कट फ्लावर, पौटेड प्लांट अरेंजमैंट, लूज फ्लावर अरेंजमैंट, हैंगिंग पॉट्स प्रतियोगिताओं के साथ ही ‘ऑन द स्पॉट फोटोग्राफी’ भी आयोजित होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments