Tuesday, March 10, 2026
Homeउत्तराखण्डतेजी से बढ़ रहा भारी वाहनों का यातायात जानलेवा, 2022 में हुईं...

तेजी से बढ़ रहा भारी वाहनों का यातायात जानलेवा, 2022 में हुईं 1674 दुर्घटनाएं

प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा भारी वाहनों का यातायात जानलेवा साबित हो रहा है। यातायात निदेशालय से जारी वर्ष 2022 में हुई सड़क दुर्घटनाओं की रिपोर्ट तो यही बता रही है। रिपोर्ट के अनुसार गत वर्ष भारी वाहनों की चपेट में आने से प्रदेश में 480 व्यक्तियों की मौत हुई। इन वाहनों से सालभर में 583 दुर्घटनाएं हुईं। हल्के वाहन (तीन पहिया और छोटे चार पहिया वाहन) भी 275 व्यक्तियों के लिए काल साबित हुए और 555 दुर्घटनाएं कीं। सबसे कम दुर्घटनाएं और मौतें दोपहिया वाहनों से हुई हैं। दोपहिया वाहनों के कारण 299 दुर्घटनाओं में 123 को जान गंवानी पड़ी।
पुलिस का फोकस दोपहिया वाहनों का चालान करने पर रहता है। हालांकि, इन वाहनों से हादसा होने पर हल्की चोटें आती हैं। सड़क दुर्घटनाओं को लेकर जो ताजा आंकड़े सामने आए हैं, उन्हें देखते हुए यातायात पुलिस को निर्देशित किया गया है कि वह चार पहिया वाहनों की चेकिंग बढ़ाएं। बिना दस्तावेजों के वाहन दौड़ा रहे चालकों के लाइसेंस निरस्त करने के भी निर्देश दिए हैं। – मुख्तार मोहसिन, यातायात निदेशक, उत्तराखंड

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments