Thursday, October 15, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपत्‍नी की मौत के बाद बेटे को संग ले गए ससुराली, तलाश...

पत्‍नी की मौत के बाद बेटे को संग ले गए ससुराली, तलाश में पिता पहुंचा तो पैरों तले खिसकी जमीन

आदर्श नगर निवासी एक युवक ने अपने ससुरालियों पर बेटे का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है। सिविल लाइन कोतवाली पुलिस को दी गई। तहरीर में आदर्श निवासी अरविंद ने बताया कि उसने गाजियाबाद निवासी आयशा से कुछ साल पहले शादी की थी। जिससे उसके बेटा शिवांश पैदा हुआ। कुछ समय पहले आयशा की बीमारी के चलते मौत हो गई। आरोप लगा कि ससुराल पक्ष के लोग उसके बेटे शिवांश को अपने साथ ले गए। जब उसे तलाश करता हुआ अरविंद ससुराल पहुंचा तो पता चला कि उन्होंने जन्म प्रमाण पत्र में बेटे का धर्म परिवर्तन करा दिया है।
पीड़ित ने सिविल लाइन कोतवाली पुलिस में तहरीर दी
विरोध करने पर उसके पिटाई की गई। किसी तरह से बचकर वह वापस आया। इसके बाद पीड़ित ने आज सिविल लाइन कोतवाली पुलिस में तहरीर दी है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष के लोग उस पर भी धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहे हैं। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं दूसरी तरफ हिंदू संगठन के लोग भी कोतवाली पहुंच गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments