Wednesday, October 14, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डसंगठन की मजबूती को लेकर कार्य करें कार्यकर्ता : द्विवेदी

संगठन की मजबूती को लेकर कार्य करें कार्यकर्ता : द्विवेदी

भीमताल (नैनीताल)। संगठन की मजबूती को लेकर कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने और सरकार की विकास नीतियों को लोगों तक पहुंचाने होगा। साथ ही प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम की 100वीं कड़ी को भव्य बनाने के लिए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। रविवार को भीमताल के निजी बैंकेट हॉल में मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई। द्विवेदी ने आगामी लोकसभा और निकाय चुनाव को लेकर कार्य करने को कहा।
भाजपा मंडल अध्यक्ष कमला आर्या ने कहा कि युवाओं और महिलाओं को संगठन से जोड़ा जाएगा। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा ने भी केंद्र और राज्य सरकार की विकास नीतियों से अवगत कराया। संचालन मंडल महामंत्री योगेश तिवारी और कमलेश रावत ने किया। इस दौरान जिला मंत्री नितिन राणा, मंडल प्रभारी प्रताप बोहरा, मनोज भट्ट, कमल जोशी, भुवन भट्ट, शिप्रा जोशी, आशु पाठक, दिनेश सांगुड़ी, प्रदीप पाठक, संदीप पांडे, गोपाल आर्या, मुक्ता खड़का, गौतम मटियाली आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments