Saturday, October 10, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बदला मौसम, आज पर्वतीय क्षेत्रों में होगी...

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बदला मौसम, आज पर्वतीय क्षेत्रों में होगी बारिश

उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण मौसम का मिजाज बदलने लगा है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडरा रहे हैं। हालांकि निचले क्षेत्रों में चटख धूप खिली रही है। मौसम विभाग ने आज रविवार को पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम के करवट बदलने की आशंका जताई है। कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है।
तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है
पिछले कई दिनों से प्रदेश में मौसम शुष्क है और तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। जिसके चलते दिन में गर्मी का एहसास होने लगा है। हालांकि, पूरे शीतकाल में वर्षा सामान्य से बेहद कम होने के कारण समय से पहले गर्मी आने का अंदेशा है।
प्रदेश में मौसम के करवट बदलने की उम्मीद
फिलहाल प्रदेश में मौसम के करवट बदलने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार उत्तराखंड में आज ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने लगा है। जिससे मौसम के करवट बदलने के आसार हैं।
कहीं-कहीं हल्की वर्षा व हिमपात हो सकता है
उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में अगले कुछ दिन कहीं-कहीं हल्की वर्षा व हिमपात हो सकता है। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। आगामी एक मार्च को प्रदेश में एकांत क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments