Friday, October 9, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डजो नहीं बदलेगा, उसे हम बदल देंगे : बंधु

जो नहीं बदलेगा, उसे हम बदल देंगे : बंधु

हल्द्वानी। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन (एनएमओपीएस) संगठन ने मोदी सरकार की नीतियों को जमकर कोसा। कहा कि सांसद, विधायकों को पुरानी पेंशन दी जा रही है जबकि देश के लिए समर्पित अर्द्धसैनिक बलों को पेंशन नहीं दी जा रही है। संगठन ने एक स्वर में 2024 के चुनाव में पुरानी पेंशन बहाली के लिए वोट करने का आह्वान किया। एलान किया कि जो नहीं बदलेगा, उसे हम बदल देंगे। इसके बाद हजारों की संख्या में दो किमी रैली निकालकर कर्मचारियों की ताकत दिखाई और शहीद पार्क में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन की प्रति सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह को सौंपी। रविवार को तय कार्यक्रम के तहत सभी हजारों की संख्या में कर्मचारी एक बरातघर में जुटे। यहां हुई सभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने पेंशन को पाप बताया है। कहा कि केंद्र सरकार फर्जी राष्ट्रवाद फैला रही है। सांसद, विधायकों को पेंशन दी जा रही है जबकि देश सेवा में जुटे अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को नई पेंशन दी जा रही है।
बंधु ने कर्मचारियों से सवाल करते हुए कहा कि पेंशन देना पाप है तो सांसद, विधायकों को दी जा रही पेंशन क्या है। बंधु ने कहा कि पुरानी पेंशन देश का सबसे बढ़ा मुद्दा बन गया है। पेंशन न भीख है न कृपा है। यह हमारा सांविधानिक अधिकार है। सुप्रीम कोर्ट भी कह चुका है कि पेंशन पेंडिंग वेतन है। उन्होंने सरकारों को चेतावनी देते हुए कहा कि एनएमओपीएस ने सरकार बदल दी है। एलान किया कि जो नहीं बदलेगा, उसे हम बदल देंगे। उन्होंने कहा कि पांच मार्च को दिल्ली में एनएमओपीएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी। इसके बाद आगामी रणनीति तय की जाएगी। प्रांतीय अध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली, प्रांतीय महामंत्री मुकेश रतूड़ी, शांतनु शर्मा, धीरेंद्र पाठक, मीनाक्षी कीर्ति, मदन सिंह, बिजेंद्र लुंठी, गोविंद मेहता आदि वक्ताओं ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों की बुढ़ापे की लाठी होती है। कहा कि भाजपा शासित सरकारें पुरानी पेंशन को लेकर टालमटोल कर रही है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से पुरानी पेंशन के मामले में एकजुट होकर लड़ने का आह्वान किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments