Friday, November 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डभाजपा में शामिल हुए किशोर उपाध्याय, टिहरी से लड़ सकते हैं चुनाव

भाजपा में शामिल हुए किशोर उपाध्याय, टिहरी से लड़ सकते हैं चुनाव

उत्तराखंड फिर सियासी संग्राम छिड़ गया है। टिहरी विधानसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस में काफी उथल-पुथल देखने को मिल रही है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए हैं। गुरुवार को देहरादून में चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की मौजदूगी में किशोर उपाध्याय भाजपा में शामिल हुए। इससे पहले बुधवार को कांग्रेस ने उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

आज कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं धन सिंह नेगी
टिहरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा किशोर उपाध्याय को प्रत्याशी घोषित कर सकती है। टिहरी के वर्तमान भाजपा विधायक डॉ. धन सिंह नेगी भी आज कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं। नेगी समर्थकों के साथ टिहरी से देहरादून के लिए रवाना हुए हैं। धन सिंह नेगी को कांग्रेस टिहरी विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित कर सकती है।

कांग्रेस के टिकटों में परिवारवाद
कांग्रेस में टिकटों में बदलाव को लेकर पार्टी में परिवारवाद की बात भी उठने लगी है। हरीश रावत, हरक सिंह रावत, यशपाल आर्य, स्व. इंदिरा हृदयेश रद्देश और संसद केसी सिंह बाबा के परिवार के सदस्यों को टिकट मिला है। हरक की पुत्रवधू अनुकृति को लैंसडौन से, पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा के बेटे को काशीपुर से, इंदिरा के बेटे सुमित ह्रदयेश को हल्द्वानी से और हरीश रावत की बेटी अनुपमा को हरिद्वार ग्रामीण से उम्मीदवार बनाया गया है। यशपाल आर्य के बेटे संजीव आर्य नैनीताल से प्रत्याशी हैं ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments