Friday, November 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डमैदानों में कोहरा बढ़ाएगा परेशानी तो पहाड़ों में पाले से बढ़ेगी ठंड

मैदानों में कोहरा बढ़ाएगा परेशानी तो पहाड़ों में पाले से बढ़ेगी ठंड

उत्तराखंड में अब एक फरवरी तक साफ रहेगा मौसम लेकिन ठंड में कमी नहीं आएगी। मैदानों में घना कोहरा, पहाडों में पाले की वजह से ठंड में इजाफा होगा।देहरादून जिले में 21 जनवरी से लगातार सामान्य से कम बना हुआ तापमान। पिछले दो दिन से बारिश-बर्फबारी के बाद पारा गिर गया था, जिससे पूरा प्रदेश शीतलहर की चपेट में आ गया था।

उत्तराखंड में में बर्फबारी की वजह से 22 सड़कें अभी भी बंद चल रही हैं। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि मौसम में कुछ सुधार होने की वजह से लोक निर्माण विभाग 22 सड़कों को खोलने में भी कामयाब रहा है। लोनिवि के मुख्य अभियंता केपी उप्रेती ने बताया कि मंगलवार को मौसम में कुछ सुधार होने की वजह से 22 प्रमुख सड़कों को खोलने में सफलता मिली है और अभी भी राज्य की 22 ही सड़कें बंद चल रही हैं। उन्होंने बताया कि सड़कों को खोलने के लिए 29 मशीनों को लगाया गया है।
उन्होंने बताया कि राज्य में अभी भी जो सड़कें बंद हैं उनमें प्रमुख रूप से चमोली से कुंड मार्ग, कमद से अयंरखाल मार्ग, बडेथी बनचौरा बद्रीगाड़ मार्ग, रायपुर कुमाल्डा कद्दूखाल मार्ग, पंगोट किलवरी टांकी मोटरमार्ग, हिनोला काने खलपाटी मार्ग, पाबौ चौरीखाल मार्ग, हर्षिल मुखबा सड़क और जसपुर पुराली सड़क बंद हैं। उन्होंने कहा कि इन सड़कों को खोलने का काम चल रहा है। जल्दी ही सड़कों के खुलने का अनुमान है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments