Friday, October 9, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डसिर पर सिलिंडर रख कांग्रेसियों ने किया बढ़ी कीमतों का विरोध

सिर पर सिलिंडर रख कांग्रेसियों ने किया बढ़ी कीमतों का विरोध

अल्मोड़ा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिर पर सिलिंडर रखकर रसोई गैस की बढ़ी कीमतों के विरोध में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि पहले से ही जनता महंगाई से त्रस्त है। होली के त्योहार पर सरकार ने रसोई गैस की कीमत बढ़ाकर जनता की कमर तोड़ दी है। बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ता महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी के नेतृत्व में चौघाटनपाटा पहुंचे और सरकार का पुतला फूंका। तिवारी ने कहा कि जनता पहले से महंगाई की मार सह रही है। दैनिक जरूरतों की वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। ऐसे में रसोई गैस की कीमत बढ़ाकर सरकार ने जनता पर और अधिक बोझ डाल दिया है।
विधायक मनोज तिवारी ने बताया कि देश की जनता महंगाई से बेहाल है। अब रसोई गैस महंगी होने से इसका सीधा असर आम लोगों के जीवन पर पड़ेगा। छोटे कारोबारियों को इससे काफी नुकसान झेलना पड़ेगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चेतावनी दी कि यदि रसोई गैस की बढ़ी कीमतें वापस नहीं ली गईं तो कांग्रेस जनता के साथ सड़कों पर उतरेगी। प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, त्रिलोचन जोशी, सरस्वती रोडिया, कमला कार्की, लीला जोशी, कंचन जोशी, हेमा तिवारी, पुष्पा देवी, पूरन सिंह रौतेला, अमन अंसारी, मनोज सनवाल, सचिन आर्या, देवेंद्र बिष्ट आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments