Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डदो साल बाद रानीखेत रोडवेज डिपो में हुई स्थायी एआरएम की नियुक्ति

दो साल बाद रानीखेत रोडवेज डिपो में हुई स्थायी एआरएम की नियुक्ति

रानीखेत (अल्मोड़ा)। दो साल बाद रानीखेत रोडवेज डिपो में स्थायी सहायक महाप्रबंधक की नियुक्ति हो गई है। पूर्व में अल्मोड़ा के एआरएम रहे विजय तिवारी ने शुक्रवार को यहां डिपो में पदभार ग्रहण किया और डिपो की विभिन्न समस्याओं को निगम प्रशासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने डिपो के कर्मचारियों की समस्याओं को सुना। इधर, परिवहन निगम से जुड़े तमाम संगठनों ने इसके लिए विधायक डाॅ. प्रमोद नैनवाल और व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष चौधरी का आभार जताया है।
बता दें कि पिछले दो साल से स्थानीय रोडवेज डिपो में स्थायी एआरएम की नियुक्ति नहीं हो सकी थी। डिपो के कर्मचारी संगठन बार-बार यहां स्थायी एआरएम की नियुक्ति की मांग कर रहे थे। इसके लिए विधायक डाॅ. प्रमोद नैनवाल और व्यापार संघ अध्यक्ष मनीष चौधरी के माध्यम से भी पत्राचार किया गया। स्थायी एआरएम नहीं होने के कारण अल्मोड़ा के एआरएम यहां का प्रभार देख रहे थे। शुक्रवार को काशीपुर से पहुंचे एआरएम विजय तिवारी ने यहां पदभार ग्रहण किया और कर्मचारियों के साथ बैठक की डिपो और उनकी समस्याओं का सुना। रानीखेत डिपो को उसका पुराना गौरव लौटाने के लिए सभी के साथ मिलजुलकर प्रयास करने का आश्वासन दिया। कर्मचारी नेता मनोहर रावत ने बताया कि विधायक डाॅ. नैनवाल ने कार्यशाला प्रभारी और 20 नए वाहनों, चालक-परिचालकों की कमी दूर कराने का आश्वासन दिया है। विधायक और व्यापार संघ अध्यक्ष का आभार जताने वालों में प्रमोद कुमार जोशी, हीरा सिंह देव, भुवन चंद्र शर्मा, विपिन तिवारी, रवींद्र सिंह बजेठा, सुनील परिहार, उमेश चंद्र जोशी, लोकपाल सिंह, गुंजन उपाध्याय, मदन सिंह बिष्ट, नंदन सिंह सहित तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments