Friday, November 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डमोदी-योगी और समेत 30 स्टार प्रचारकों की उत्तराखंड में रहेगी धूम, छूट...

मोदी-योगी और समेत 30 स्टार प्रचारकों की उत्तराखंड में रहेगी धूम, छूट मिली तो सभा कर भरेंगे हुंकार

उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के चुनाव के लिए 14 फरवरी को होने वाले मतदान से पहले राज्य में भाजपा के स्टार प्रचारकों की धूम रहेगी। चुनाव आयोग से छूट मिली तो यहां के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्री, उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में सभाओं को संबोधित करेंगे। इसे देखते हुए पार्टी की नजर अब 31 जनवरी को होने वाली केंद्रीय चुनाव आयोग की बैठक पर टिकी है, जिसमें आयोग कोरोना संक्रमण के मद्देनजर चुनावी राज्यों की समीक्षा करेगा।
कोरोना संक्रमण को देखते हुए चुनाव आयोग ने सभाएं, रैली, रोड शो, बाइक रैली जैसे आयोजनों पर 31 जनवरी तक रोक लगाई हुई है। यद्यपि, आयोग ने राजनीतिक दलों को यह राहत दी है कि 31 जनवरी को नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें छोटी सभाओं की अनुमति होगी। इसके लिए शर्त यही है कि इनमें अधिकतम 500 या मैदान की कुल क्षमता के 50 प्रतिशत लोग ही शामिल हो सकेंगे। घर-घर जनसंपर्क के लिए भी पांच के स्थान पर 10 व्यक्तियों को अनुमति होगी। सभागारों में अधिकतम 300 या उसकी कुल क्षमता के 50 प्रतिशत व्यक्तियों के साथ बैठकों की अनुमति आयोग पहले ही दे चुका है।
इस सबको देखते हुए भाजपा ने उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए अपने 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, प्रल्हाद जोशी, स्मृति इरानी, जनरल वीके सिंह, अजय भट्ट, उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ ही पार्टी के केंद्रीय व प्रांतीय पदाधिकारियों, सांसदों, पूर्व मुख्यमंत्रियों, मंत्रियों को शामिल किया गया है।अब भाजपा ने स्टार प्रचारकों को मोर्चे पर उतारना भी शुरू कर दिया है। बीते दिवस केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रुद्रप्रयाग का दौरा किया था। दो फरवरी को पार्टी के दृष्टिपत्र की लांचिंग के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का देहरादून का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके साथ ही आने वाले दिनों में अन्य स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम भी तय किए जा रहे हैं।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी के अनुसार यदि चुनाव आयोग ने छूट दी तो राज्य में प्रधानमंत्री मोदी की कम से कम छह सभाएं कराने की योजना है। इसी तरह अन्य केंद्रीय मंत्रियों की सभाएं भी होंगी। यदि आयोग चुनाव प्रचार के मद्देनजर वर्तमान स्थिति को जारी रखता है तो उसकी गाइडलाइन का पालन करते हुए पार्टी के स्टार प्रचारक यहां आएंगे और छोटी सभाओं को संबोधित करेंगे। इन सभाओं से वर्चुअली विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से जोड़ा जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments