Friday, November 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डएसएसबी सीमांत मुख्यालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का दी श्रद्धांजलि

एसएसबी सीमांत मुख्यालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का दी श्रद्धांजलि

रानीखेत (अल्मोड़ा)। गनियाद्योली स्थित एसएसबी सीमांत मुख्यालय में आजादी के आंदोलन में बलिदान देने वाले सेनानियों को याद कर श्रद्धांजलि दी गई। आईजी संजय कुमार ने स्वतंत्रता संग्राम में शहादत देने वाले सेनानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया। वहां पर डीआईजी परमजीत सिंह सलारिया, कमांडेंट डॉ. त्रिलोक चंद, द्वितीय कमान अधिकारी राम प्रसाद, उप कमांडेंट चंद्रशेखर भान, चंद्रजीत, एसएस बिष्ट, हितेंद्र सिंह पटियाल, ईई प्रमोद चंद्र पांडे आदि थे।
अल्मोड़ा में भी शहीदों को दी श्रद्धांजलि
देश की आजादी के लिए अपने जीवन का बलिदान देने वाले शहीदों को याद करते हुए अल्मोड़ा पुलिस ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस लाइन और जिले की सभी थाना चौकियों में भी शहीदों को मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments