Friday, November 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपांच वर्ष में चार लाख लोगों को रोजगार दिया जाएगा : रावत

पांच वर्ष में चार लाख लोगों को रोजगार दिया जाएगा : रावत

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि लालकुआं विधानसभा को उत्तराखंड की आदर्श विधानसभा बनाया जाएगा। स्पोर्ट्स इंडस्ट्री, महिला महाविद्यालय समेत तमाम ऐतिहासिक काम किए जाएंगे। पांच वर्ष के भीतर चार लाख लोगों को रोजगार दिलाएंगे। पांच लाख जरूरतमंद परिवारों को चिह्नित कर उन्हें सालाना 40 हजार दिए जाएंगे।
कहा कांग्रेस सरकार बनते ही गैस सिलेंडर के दाम 500 से ऊपर नहीं होने देंगे। साथ ही चिकित्सा सुविधाएं घर-घर पहुंचेंगी। कहा कि चुनाव जीतने के तत्काल बाद वह क्षेत्र के डंपर स्वामियों की समस्या का समाधान प्राथमिकता से करेंगे। लालकुआं विधान सभा क्षेत्र की लंबित समस्याएं को प्राथमिकता से हल किया जाएगा। कांग्रेस के कार्यकाल में स्वीकृत विकास योजनाओं को फिर से चालू किया जाएगा। कहा पार्टी कार्यकर्ता जनता से जो भी वादे करेंगे उसे मैं पूरा करूंगा। साथ ही एक दोस्त की तरह लोगों के बीच उपलब्ध रहूंगा।
कहा कि यह चुनाव उत्तराखंड के भविष्य का चुनाव है। इस दौरान हरीश चंद्र दुर्गापाल, कैलाश दुम्का, नंदकिशोर कपिल, देवकी नंदन सुयाल, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता बीना जोशी, पंकज दुर्गापाल, उमेश कबड्वाल, राजेंद्र सिंह, सीमा पाठक, कीर्ति पाठक, दिनेश नौटियाल, रमेश चंद्र जोशी आदि थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments