Monday, November 9, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डरेलवे के चेकिंग अभियान में 65 यात्री बेटिकट पकड़े

रेलवे के चेकिंग अभियान में 65 यात्री बेटिकट पकड़े

काशीपुर। रेलवे के किला बंदी चेकिंग अभियान के दौरान 65 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा। टीम ने इन यात्रियों से 17 हजार से अधिक का जुर्माना वसूल किया। मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर इज्जतनगर मंडल की टीम ने किला बंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया। इसका नेतृत्व सहायक वाणिज्य प्रबंधक ईश्वर सिंह राणा, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक अजय चौधरी ने किया। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक अजय चौधरी ने बताया किलाबंदी चेकिंग में टीम ने आधा दर्जन ट्रेनों से बिना टिकट यात्रा कर रहे 65 यात्रियों से 17 हजार 550 रुपये जुर्माना वसूला है। टीम 20 टीटी के अलावा एएसआई मीनू गौतम आदि शामिल रहीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments