Monday, November 9, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डमेला लगाने को लेकर विवाद, कुछ देर के लिए बंद किया मंदिर...

मेला लगाने को लेकर विवाद, कुछ देर के लिए बंद किया मंदिर का गेट

रुद्रपुर। अटरिया मंदिर के सामने सरकारी भूमि और श्रद्धालुओं के बैठने के लिए बनाया गया टिनशेड परिसर की भूमि की नीलामी होने के बाद मंदिर कमेटी के प्रबंधक व ठेकेदार की ओर से मेला लगाने को लेकर विवाद हो गया। मंदिर कमेटी प्रबंधक और ठेकेदार के बीच 20 मिनट तक नोकझोंक चलती रही। इस दौरान मंदिर कमेटी सचिव ने मंदिर का गेट कुछ देर के लिए बंद कर दिया। जिला प्रशासन की ओर से इस बार मंदिर के सामने सरकारी भूमि को मेले में दुकानें लगाने के लिए नीलाम कर दी है। नीलामी में सर्वाधिक बोली लगाने वाले एक ठेकेदार के पक्ष में ठेका हुआ था। वहीं मंदिर कमेटी के लोग अपनी भूमि में मेले का आयोजन कर रहे हैं। बुधवार को मंदिर के पास ठेकेदार के पहुंचने व दुकानें लगाने की बात करने पर कमेटी के लोगों के साथ विवाद हो गया। अटरिया मंदिर कमेटी के सचिव अरविंद शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से मंदिर के सामने भूमि की नीलामी कर दी है। अगर मंदिर के आगे दुकानें लगी तो मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने में दिक्कतें होंगी। बताया कि अगर इसी तरह विवाद बढ़ता रहा तो अटरिया मां का डोला वापस चला जाएगा। इसके बाद यहां मेले के आयोजन का कोई फायदा नहीं होगा। इधर एसडीएम प्रत्यूष सिंह ने बताया कि जो भी विवाद है, उसका निस्तारण किया जा रहा है। मेले पर किसी भी तरह के विवाद को नहीं होने दिया जाएगा। मेले का आयोजन नियमानुसार शांतिपूर्वक किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments