Monday, November 9, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डबाजपुर में किशोर मिला कोरोना संक्रमित

बाजपुर में किशोर मिला कोरोना संक्रमित

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिले में लंबे अरसे बाद एक कोरोना संक्रमित मिला है। कोरोना संक्रमित 15 वर्षीय किशोर को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने होम क्वारंटीन कर दिया है। साथ ही एहतियातन परिवार के सभी सदस्यों की भी सैंपलिंग की गई है। कोरोना संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य टीम फिर से सतर्क हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, किशोर ने मंगलवार को एक निजी लैब से आरटीपीसीआर से कोरोना जांच करवाई थी। बुधवार को किशोर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर स्वास्थ्य टीम ने उसे घर में क्वारंटीन कराया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. तपन कुमार शर्मा ने बताया कि संक्रमित किशोर में कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं। इसके अलावा उसका कोई यात्रा इतिहास भी नहीं है। डॉ. शर्मा ने बताया कि किशोर की हालत सामान्य है, लेकिन एहतियातन उसके परिवार के सभी सदस्यों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए है। उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना पूरी तरह से नियंत्रण में है। उन्होंने बताया कि जिले में करीब सभी लोगों को कोरोना की पहली और दूसरी डोज लगवाई जा चुकी है। इसके अलावा रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज समेत जिले के विभिन्न अस्पतालों में बूस्टर डोज लगवाई जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments