Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डसदस्यों ने पूछे तल्ख सवाल तो जिपं अध्यक्ष ने दिए नोटिस भेजने...

सदस्यों ने पूछे तल्ख सवाल तो जिपं अध्यक्ष ने दिए नोटिस भेजने के निर्देश

रुद्रपुर। वित्तीय वर्ष 2022-23 के अंतिम दिन आयोजित जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में आक्रोशित सदस्यों ने सवालों की झड़ी लगा दी। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार से तल्ख सवाल पूछने के साथ तुरंत जवाब मांगे। अध्यक्ष ने अपर मुख्य अधिकारी को एक सदस्य को तीन से अधिक सवाल पूछने पर नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। जिला पंचायत सभागार में शुक्रवार को एक घंटा विलंब दोपहर 12 बजे से बोर्ड बैठक शुरू हुई। सदस्यों ने आरोप लगाया कि जिला पंचायत की बोर्ड बैठकें रस्म अदायगी साबित हो रही है। उनके गंभीर व जनहित से जुड़े सवालों के भी जवाब नहीं दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई सदस्यों के क्षेत्रों का बजट रंजिशन रोका जा रहा है। जिस कारण ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
खेमपुर की जिला पंचायत सदस्य सुमन सिंह ने बजट की स्थिति, सदस्यों में बढ़ते आपसी मतभेद से जुड़े सवाल पूछते हुए हां अथवा नाम में तुरंत जवाब मांगा। जिला अध्यक्ष ने सभी समस्याओं का हल निकालने का आश्वासन दिया। उन्होंने जिपं. सदस्य विपिन कुमार को तीन से अधिक सवाल पूछने पर नोटिस भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बोर्ड बैठक में तीन से अधिक सवाल पूछना पंचायती राज एक्ट का उल्लंघन है। उन्होंने अपर मुख्य अधिकारी तेज सिंह को कहा कि नोटिस का संतोषजनक न मिलने पर विपिन कुमार को आगामी बोर्ड बैठक से निलंबित कर दिया जाए। अपर मुख्य अधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए अनुमानित बजट 48 करोड़ 65 लाख रुपये रखा गया है। जबकि पुनरीक्षित बजट 43 करोड़ 92 लाख 91 हजार 591 रुपये रखा गया है। वहां पर जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर मुंडेला, गीता पांडेय, अरविंद कुमार, वित्त अधिकारी यूएस डांगी आदि थे।
बोर्ड में पारित प्रमुख प्रस्ताव
शासन स्तर से स्पष्ट होने से पूर्व जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में नक्शा पास किए जाएंगे।
जिला पंचायत की भूमि किसी विभाग को देने पर उसके बदले में शासन से भूमि ली जाएगी।
जिला पंचायत की लीज पर ली गई भूमि का होगा नवीनीकरण।
जल संरक्षण के लिए जिले के सभी सरकारी तालाबों की जिला पंचायत खुदाई करवाएगा।
स्टेनो पर बोर्ड बैठक में दखल देने का आरोप
रुद्रपुर। कुछ जिला पंचायत सदस्यों ने जिपं. अध्यक्ष के स्टेनो पर अनावश्यक रूप से बोर्ड बैठक में दखल करने का आरोप लगाया। जिपं. सदस्य विपिन कुमार ने कहा कि स्टेनो के विरुद्ध डीएम को शिकायत की गई है। इसके बावजूद वह लगातार बोर्ड बैठक में दखल कर रहा है। उसे संरक्षण मिला हुआ है।
भूतपूर्व सैनिक की सीट का भी रोक दिया बजट
रुद्रपुर। राजपुर, जसपुर के जिपं. सदस्य सतीश कुमार फौजी ने कहा कि रंजिशन उनके क्षेत्र का बजट रोक दिया गया है। जिस कारण गांव में विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। सतीश कुमार ने कहा कि वह वर्ष 2013 में इंजीनियरिंग रेजीमेंट से सेवानिवृत्त होकर जनसेवा के लिए जिपं सदस्य बने थे। घटिया राजनीति का उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। क्षेत्र की जनता उनसे सवाल पूछ रही है, लेकिन उनके क्षेत्र के विकास के विकास के लिए मिलने वाले बजट को जानबूझकर रोक दिया गया है। प्रतापपुर, काशीपुर जिला पंचायत क्षेत्र में 102 सोलर लाइट, 10 नल, दो टिन शेड और एक सामुदायिक केंद्र बनाया जाना है, लेकिन विकास कार्यों के लिए बजट नहीं मिल रहा है। इसको लेकर जल्द ही न्यायालय की शरण में जाऊंगा। जिपं अध्यक्ष का स्टेनो बोर्ड बैठक में दखल दे रहा है। – विपिन कुमार, प्रतापपुर
जिला पंचायत की बोर्ड बैठक सिर्फ रस्म अदायगी बन गई हैं। साल में चार बैठकें होने के बावजूद गांवों के विकास कार्यों के लिए न तो बजट मिल रहा है, न ही गावों में स्वच्छता अभियान चलाए जा रहे हैं। – सुमन सिंह,
मैं जब जिला पंचायत सदस्य चुनी गई थी, तो मैंने क्षेत्रवासियों से गांवों में विकास का भरोसा दिलाया था, लेकिन जिला पंचायतें बजट के लिए तरस गई हैं। जनता हमसे सवाल पूछती है। – दीपा देवी
जिला पंचायत को राज्य वित्त और 15वें वित्त आयोग के साथ ही अन्य मदों से भी गावों के विकास कार्यों के लिए बजट मिलता है। इसके बावजूद समय पर बजट नहीं मिल पा रहा है। – गंगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments