Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डआज से पहेनिया टोल पर सफर महंगा

आज से पहेनिया टोल पर सफर महंगा

खटीमा। आज से पहेनिया टोल प्लाजा पर सफर महंगा हो जाएगा। कार चालकों को पांच रुपये वृद्धि का सामना करना पड़ेगा जबकि अन्य वाहनों पर 10 रुपये प्रति वाहन वृद्धि होगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के पहेनिया स्थित टोल प्लाजा के मैनेजर मुकेश चौहान ने बताया कि देशभर मे आज से कई टोल पर मूल्य वृद्धि हुई है। टोल से 24 घंटे में होने वाली वापसी पर पांच रुपये की वृद्धि हुई है। हल्के व्यावसायिक वाहन में एक तरफ का टोल 120 के बजाय 130 रुपये हो गया है। बस एवं ट्रक का एक तरफ 260 के स्थान पर अब 270 रुपये टोल लगेगा। 24 घंटे में वापसी पर 195 टोल लगता था जो अब 205 रुपये हो गया है। ओवर साइज व्हीकल में 490 रुपये के बजाय 520 रुपये देने होंगे। 24 घंटे वापसी में 370 के बजाय 390 देने होंगे।
चुकटी देवरनिया और जसपुर टोल के दर नहीं बढ़े
किच्छा/काशीपुर। जिले में स्थित चुकटी देवरनिया और जसपुर टोल की दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। किच्छा के चुकटी देवरनिया स्थित टोल के प्रबंधक राहुल शर्मा ने बताया कि हमारे यहां दरें वहीं रहेंगी। एक जुलाई से नई दरें लागू होंगी। वहीं, जसपुर टोल प्लाजा के प्रबंधक दीपक का कहना है कि एक अप्रैल से वृद्धि नहीं हो रही है। भविष्य में वृद्धि संभव है। कितनी और कब से लागू होगी यह अभी कहा नहीं जा सकता।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments