Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

सितारगंज। ट्रक की चपेट में आकर यूपी निवासी बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक और ट्रक को कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बृहस्पतिवार देर शाम बगनेरा थाना अमरिया जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश निवासी राजपाल (30) पुत्र साधुराम बाइक से सितारगंज की ओर आ रहा था। राजपाल की बाइक चीनी मिल गेट के पास खड़े ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में राजपाल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उन्होंने पुलिस कर्मियों की मदद से 108 एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सरकड़ा चौकी प्रभारी कविंद्र शर्मा ने बताया कि बाइक और ट्रक को कब्जे में ले लिया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। हादसे की जांच की जा रही है। हादसे में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments