Wednesday, November 25, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधशादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण

शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण

एक साल तक शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया कि आरोपी पीडिता के साथ मारपीट और गालीगलौज भी करता था।
कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक राज विक्रम पंवार ने बताया कि एक महिला ने तहरीर देकर बताया कि कोटद्वार निवासी मंजिल कालरा ने पीड़िता के साथ एक साल पहले दोस्ती की थी। दोस्ती की आड़ में आरोपी ने पीड़िता को शादी करने के विश्वास में लेकर शारिरिक सबंध बनाना शुरू कर दिया। साल भर तक शारिरिक संबध बनाता रहा। पीड़ित महिला ने जब शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी गालीगलौज मारपीट और जान से मारने की धमकी देने लगा। तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत कोतवाली पुलिस ने दो लोगों के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की गई। कोतवाली के एसएसआई राज विक्रम पंवार ने बताया कि आरोपी सुशील कुमार साहनी पुत्र हरीश साहनी निवासी ग्राम सुस्ता टोंक थाना गायघाट मुजफ्फरनगर बिहार और राहुल पुत्र सुखदेव निवासी मुस्तफापुर दरभंगा बिहार के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। दोनो आरोपियों के खिलाफ विभिन्न आपराधिक मामले चले रहे है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments