Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकेदारेश्वर मैदान मार्ग में देशी शराब की दुकान खोलने का विरोध

केदारेश्वर मैदान मार्ग में देशी शराब की दुकान खोलने का विरोध

कपकोट/बागेश्वर। कपकोट के केदारेश्वर मैदान को जाने वाले मार्ग पर देशी शराब की दुकान खोलने का विरोध बढ़ता जा रहा है। छात्रसंघ पदाधिकारियों और क्षेत्रवासियों ने दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की है। शनिवार को छात्रसंघ के सदस्यों और लोगों ने दुकान के सामने विरोध-प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि शराब की दुकान का लाइसेंस भराड़ी बाजार के नाम पर है लेकिन मनमाने तरीके से दुकान केदारेश्वर मैदान को जाने वाले मार्ग पर खोली गई है। कहा कि इस मार्ग से सुबह से शाम तक लोग आवाजाही करते हैं। मार्ग में शराब की दुकान खुलने से लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। छात्र-छात्राओं ने शराब की दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित नहीं किए जाने पर आंदोलन करने की चेेतावनी दी। वहां छात्रसंघ अध्यक्ष रजनी कुंवर, गणेश ऐठानी, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष दीपक गढि़या आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments