Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डवन विभाग, फायर सर्विस, एसडीआरएफ ने किया आग बुझाने का अभ्यास

वन विभाग, फायर सर्विस, एसडीआरएफ ने किया आग बुझाने का अभ्यास

कपकोट/बागेश्वर। कपकोट में वन विभाग, फायर सर्विस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने वनाग्नि सुरक्षा के तहत आग बुझाने का अभ्यास किया। टीम ने परंपरागत तरीके के साथ ही उपकरणों की मदद से वनाग्नि को काबू किया। संयुक्त टीम ने कालीधार कंपार्ट दो के जसरौली जंगल में स्थान चयन कर आग लगाई। आग के फैलते ही फायर सर्विस के जवान वाहन से पानी का पाइप लेकर आग बुझाने दौड़े। वन कर्मी और एसडीआरएफ के जवान फायर उपकरण, रैक आदि लेकर आग बुझाने पहुंचे। कर्मचारियों ने पारंपरिक तरीकों का प्रयोग करते हुए हरी टहनियों की मदद से आग को काबू करने का अभ्यास किया। रेंजर एनडी पांडेय ने बताया कि इस बार मौसम की मेहरबानी से अब तक क्षेत्र के वनों में आग नहीं लगी है। हालांकि आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने के साथ वनाग्नि की घटनाएं हो सकती हैं जिसे देखते हुए पूर्व से ही वनों को आग से बचाने की तैयारियों को पुख्ता किया जा रहा है। वनाग्नि सुरक्षा कार्यक्रम में वन दरोगा श्रीप्रसाद टम्टा, एसडीआरएफ के एसएसआई महिपाल सिंह, राजेंद्र रावत आदि थे।
सीओ ने कपकोट थाने और फायर स्टेशन का निरीक्षण किया
कपकोट/बागेश्वर। सीओ शिवराज सिंह राणा ने कपकोट थाने और फायर स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शस्त्राागार में रखे शस्त्रों और आपदा प्रबंधन उपकरणों का जायजा लिया। कर्मचारियों को अनुशासन में नशे से दूर रहने और अनुशासन व निष्ठा के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। सीओ ने कार्यालय में रखे रजिस्टर और अन्य दस्तावेजों का मुआयना किया। उपनिरीक्षकों को लंबित विवेचनाओं और अन्य मामलों का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। फायर स्टेशन के निरीक्षण के दौरान उन्होंने एमटी कार्यालय, गैराज और वाहनों का मुआयना किया। सीओ ने कर्मचारियों को किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने के लिए हर समय तैयार रहने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments