Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपचास लाख ऋण के एवज में बंधक रखी संपत्ति बेची, रिपोर्ट दर्ज

पचास लाख ऋण के एवज में बंधक रखी संपत्ति बेची, रिपोर्ट दर्ज

हल्द्वानी। सात वर्ष पहले मैसर्स कृष्णा इंटरप्राइजेज के संचालन के लिए फर्म स्वामी ने नैनीताल बैंक से 50,00,000 रुपये का कर्ज लिया था। इसके लिए बैंक में बंधक रखी संपत्ति को ही बेच दिया गया। इस मामले में शाखा प्रबंधक ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एमबीपीजी कॉलेज के पास स्थित दि नैनीताल बैंक लिमिटेड के शाखा प्रबंधक प्रखर पाटनी ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि काठगोदाम के दमुवाढूंगा निवासी मैसर्स कृष्णा इंटरप्राइजेज के मालिक भीम सिंह मेर ने उनकी बैंक शाखा से 25 जनवरी 2016 को पचास लाख रुपये का ऋण लिया था। इसके एवज में बंदोबस्ती स्थित 500.50 वर्ग फीट और 1400 वर्ग फीट दो प्लाट को बंधक रखा था। बताया कि 23 मार्च 2023 को उपनिबंधक कार्यालय हल्द्वानी में अधिवक्ता देवेन्द्र सिंह भाकुनी ने बंधक संपत्ति का मुआयना किया तो पता चला कि भीम सिंह ने बंधक रखी संपत्तियों को फरवरी 2020 में ही बेच दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला के खाते से उड़ाए 3.57 लाख रुपये में रिपोर्ट दर्ज
हल्द्वानी। आठ माह पहले महिला के साथ हुई साइबर ठगी के मामले में कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट अब दर्ज की है। एफआईआर भी तब दर्ज हुई जब मामला एसएसपी के पास पहुंचा। रामपुर मार्ग स्थित गली नंबर पांच निवासी मुकेश देवल ने सितंबर 2022 को एक तहरीर एसएसपी को सौंपी थी। बताया कि 17 अगस्त 2022 को उनकी पत्नी के पास एक फोन आया और अज्ञात व्यक्ति ने उनकी पत्नी के बैंक में संचालित बचत खाते से पहली बार में 1.57 लाख, दूसरी बार में 1,00000 और तीसरी बार में भी 1,00000 रुपये निकाल लिए। मामले में दो बार तहरीर दी गई लेकिन रिपोर्ट पुलिस ने अब दर्ज की। हालांकि पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद साइबर पोर्टल पर दर्ज करा दी गई थी। इसके बाद जांच शुरू हुई और जांच रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments