Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डगैस सिलिंडर को लेकर दो महिलाओं के बीच चले लाठी-डंडे

गैस सिलिंडर को लेकर दो महिलाओं के बीच चले लाठी-डंडे

गदरपुर। इण्डेन गैस एजेंसी के बाहर सिलिंडर को लेकर दो महिलाओं के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इतना ही नहीं दोनों महिलाओं ने गैस एजेंसी के अंदर घुसकर भी एक दूसरे के बाल नोच डाले। गैस एजेंसी प्रबंधक ने बीचबचाव किया तो महिलाएं उनसे ही उलझ गईं। पूरे घटनाक्रम को आसपास के लोगों ने मोबाइल में कैद कर वायरल कर दिया। गैस एजेंसी प्रबंधक ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। बुध बाजार स्थित इण्डेन गैस एजेंसी में दोपहर 12 बजे दो महिलाओं के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मामला इस कदर बिगड़ गया कि दोनों महिलाएं हाथों में लाठी-डंडे लेकर एक दूसरे पर टूट पड़ीं।
इतना ही नहीं दोनों महिलाएं गैस एजेंसी कार्यालय के अंदर घुस गईं और एक-दूसरे के साथ हाथापाई करने लगीं। गैस एजेंसी प्रबंधक कुंवर पाल आर्य ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो महिलाएं उनसे ही अभद्रता करने पर आमादा हो गईं और गाली गलौज करने लगीं। इससे क्षुब्ध गैस एजेंसी प्रबंधक आर्य कर्मचारियों के साथ कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर थाने ले आई। कुंवर पाल आर्य ने पुलिस को तहरीर सौंपकर महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
प्रबंधक बोले- महिलाएं करती हैं सिलिंडर की कालाबाजारी
गैस एजेंसी प्रबंधक कुंवर पाल आर्य ने कहा कि महिलाएं घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी करती हैं। मना करने पर गाली गलौज और धमकी देने से भी बाज नहीं आती है। उनका कहना था कि महिलाओं के बारे में कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments