Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डअल्मोड़ा में निर्माणाधीन बहुमंजिला पार्किंग पर उठे सवाल

अल्मोड़ा में निर्माणाधीन बहुमंजिला पार्किंग पर उठे सवाल

अल्मोड़ा। टैक्सी स्टैंड के पास बन रही बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण शुरू होते ही इस पर सवाल खड़े हो गए हैं। क्षेत्र के लोगों ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करते हुए अनियमितता का आरोप लगाया है। कहा कि इसमें निर्माण सामग्री की गुणवत्ता सही नहीं है जो किसी खतरे से कम नहीं है। कार्यदायी संस्था इस पूरे मामले की जांच की बात कर रही है। कुछ समय पूर्व नगर की सड़कों पर खड़े वाहनों से लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए टैक्सी स्टैंड के पास सात करोड़ 50 लाख से बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण शुरू हुआ था। इसकी क्षमता 125 से अधिक दो पहिया और चौपहिया वाहनों की है। शुरू होने के कुछ समय बाद ही इस पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि निर्माण कार्य में सामग्री का प्रयोग हो रहा है। रेत की जगह डस्ट का प्रयोग किया जा रहा है। क्षेत्रवासी रमेश सिंह, मोहन कुमार, मनोज सिंह, महेश, रोहन वर्मा, रवि कुमार ने कहा कि अल्मोड़ा आपदा की दृष्टि से संवेदनशील है। ऐसे में यदि घटिया निर्माण सामग्री से पार्किंग का निर्माण किसी खतरे से कम नहीं है। जल्द ही इस मामले में डीएम से जांच की मांग की जाएगी।
नगर के बीच बन रही है पार्किंग
अल्मोड़ा। यह पार्किंग नगर के बीचोबीच माल रोड पर बन रही है। इससे कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि गुजरते हैं। ऐसे में पार्किंग की निर्माण सामग्री पर कई तरह के सवाल खड़े कर रही है।
कोट– निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा। मौके पर जाकर निरीक्षण किया जाएगा। यदि गुणवत्ता में कमी मिली तो कार्रवाई होगी। – हरीश प्रकाश, ईई, पेयजल निर्माण निगम, रानीखेत।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments