Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपहले दिन रेशम और सचिन ने दिखाया दम

पहले दिन रेशम और सचिन ने दिखाया दम

काशीपुर। दो दिनी उत्तराखंड स्टेट महिला और पुरुष पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप शुक्रवार को काशीपुर में शुरू हुई। भारोत्तोलक रेशम काला ने 270 किलो और सचिन सिंह सोंन्ग ने तीन क्विंटल वजन उठाकर पहले दिन खूब वाहवाही लूटी। उत्तराखंड स्टेट पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन के महासचिव फैयाज अहमद ने बताया कि दो दिनी चैंपियनशिप सब जूनियर, जूनियर कैटेगरी में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में प्रदेश के लगभग दस जिलों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। इससे पहले केसी सिंह बाबा पॉवर लिफ्टिंग व्यायामशाला में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा नेता दीपक बाली ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा और संचालन आसिफ रजा ने किया। गिरीश जोशी, अनिल शर्मा, अमित कुमार ने रेफरी की भूमिका निभाई। वहां पर नावेद, विक्रम सिंह पठानिया, प्रिया, अक्षय, विशाल, हरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
ये रहे अव्वल
53 किग्रा सब जूनियर बैंच प्रेस के 80 किलो में ईशान तलवार
53 किग्रा सब जूनियर डेड लेफ्ट में 185 किलो भार उठाकर ईशान तलवार
53 किग्रा जूनियर बैंच प्रेस में फुरकान कुरैशी ने 70 किग्रा वजन उठाया
53 किग्रा जूनियर डेड लेफ्ट में फुरकान कुरैशी ने 140 किलो वजन उठाया
66 किग्रा बैंच प्रेस सब जूनियर में तुषार ने 105 किलो वजन उठाया
डेड लेफ्ट में तुषार ने 210 किलो वजन
सीनियर में भूपेश सिंह ने 120 किलो जूनियर वर्ग में यासीन ने 115 किलो वजन उठाया
66 किग्रा डेड लेफ्ट जूनियर में अमन टम्टा ने 200 किलो वजन उठाया
59 किग्रा बैंच सब जूनियर में अभिसित नेगी ने 90 किलो वजन उठाया
59 किग्रा बैंच जूनियर में मदन गौड़ ने 80 किलो वजन उठाया
59 डेड लेफ्ट सब जूनियर में अभिसित नेगी ने 185 किलो व 59 बैंच जूनियर में शामिल ने 160 किलो वजन उठाया
स्पेशल ओलंपिक में स्पेशल चाइल्ड हूं और उसकी तैयारी कर रहा हूं। आगामी जनवरी महीने में जर्मनी में समर गेम्स में होने वाली पावर लिफ्टिंग की तैयारी कर रहा हूं। सरकार से हमें कोई सहायता नहीं मिली है। हम पिछले आठ साल से स्वयं खर्चे पर तैयारी कर रहे हैं। यहां इसलिए आए हैं कि चैंपियनशिप से कुछ सीखा जा सके। – पृथ्वीराज, निवासी देहरादून।
हमारे गेम्स में अधिकतर बच्चे घरों से मजबूत नहीं होते हैं। जिस कारण वह अपनी डायट सही नहीं रख पाते हैं। नेशनल, इंटरनेशनल प्रतियोगिता पहुंचते हैं लेकिन डायट सही नहीं होने के कारण उन्हें निराशा का सामना करना पड़ता है। – जसविंदर कौर जस्सी, निवासी काशीपुर।
राज्य सरकार विभिन्न विभागों में खेलों से भर्तियां कर रही है। अन्य राज्यों मे खेल प्रोत्साहन राशि के रूप में रुपये दिए जाते हैं, वहीं उत्तराखंड सरकार ने भी इसका शासनादेश जारी कर दिया है। उम्मीद है कि जल्द ही राज्य के अच्छे खिलाड़ियों का इसका लाभ मिलेगा। – अमित कुमार, सब इंस्पेक्टर उत्तराखंड पुलिस।
पावर लिफ्टिंग में मैंने कई पदक हासिल किए हैं और रेलवे में मुझे नौकरी भी मिली है। डायट के चलते अन्य राज्यों के खिलाड़ी हमसे आगे हैं। हमें भी सरकार से उम्मीद है कि वह खिलाड़ियों की डायट का ध्यान रखें, क्योंकि हमारे खेल के उपकरण इतने महंगे कि उनकी खरीदना मुश्किल है। – दिलशाद हुसैन, रेलवे विभाग, काशीपुर।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments