Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपीजी कालेज में छात्र छात्राओं को बताया रोजगार परक शिक्षा का महत्व

पीजी कालेज में छात्र छात्राओं को बताया रोजगार परक शिक्षा का महत्व

रानीखेत (अल्मोड़ा)। स्व. जयदत्त वैला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वनस्पति विज्ञान विभाग और जंतु विज्ञान विभाग की ओर से जी-20 के अंतर्गत स्किल एजुकेशन एंड कॅरिअर पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। उद्घाटन करते हुए प्राचार्य डाॅ. पुष्पेश पांडेय ने रोजगारपरक शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके लिए उन्होंने हर स्तर पर प्रयास करने पर जोर दिया।
प्राचार्य डाॅ. पांडेय ने कहा कि वर्तमान समय में रोजगारपरक शिक्षा जरूरी है। इसके लिए छात्र छात्राओं को जागरूक करना होगा। कार्यक्रम में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वाराहाट के वनस्पति विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. विपिन चंद्र सुयाल ने कहा कि व्यवसाय से जुड़ी शिक्षा रोजगार के अवसर प्रदान करती है और महाविद्यालय के शिक्षार्थी अपनी रुचि और सामर्थ्य के अनुसार रोजगारपरक शिक्षा का चयन कर सकते हैं। कार्यक्रम में स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। संचालन डॉ. प्राची जोशी ने किया। कार्यक्रम में डॉ. दीपा पांडे ने भी सहयोग किया। यहां वनस्पति विज्ञान विभाग और जंतु विज्ञान विभाग के प्राध्यापक भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments