Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डबौर जलाशय की मरम्मत के लिए मांगे पांच करोड़ रुपये

बौर जलाशय की मरम्मत के लिए मांगे पांच करोड़ रुपये

रुद्रपुर। सिंचाई विभाग ने गूलरभोज के पास स्थित 56 साल पुराने बौर जलाशय के ढांचे की मरम्मत और बौर, ककराला नदियों के पास भूकटाव रोकने की योजना बनाई है। इसके लिए विभाग ने शासन को पांच करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा है। बजट मिलने पर जलाशय की मरम्मत कर नदियों का कटाव रोका जाएगा। वर्ष 1967 में स्थापित बौर जलाशय की क्षमता 1656.13 मिलियन क्यूबिक फीट है। जलाशय में पानी का स्तर 787.50 फीट है। बरसात में इसका स्तर करीब 790 फीट तक पहुंच जाता है।पिछले साल अक्तूबर में हुई भारी वर्षा के कारण बौर और ककराला नदी में पानी छोड़ना पड़ा था।
नदियों में बाढ़ आने से इसके पास भूकटाव हो गया है। इसे रोकने के लिए सिंचाई विभाग ने बौर जलाशय से जुड़ी नदियों के किनारे सुरक्षा कार्य का प्रस्ताव बनाया है। इसके माध्यम से कई जगह सीसी ब्लॉक की दीवारें बनाई जाएंगी। इसमें पिचिंग का काम भी कराया जाएगा। सिंचाई विभाग के एई भुवन चंद्र उपाध्याय ने बताया कि विभाग की ओर से शासन को पांच करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। बजट मिलने पर नदी में तेज बहाव से होने वाले कटाव को रोकने के लिए निर्माण कार्य को शुरू किया जाएगा। जलाशय की मरम्मत आदि कार्य भी किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments