Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डजिले में ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई को बढ़ावा देने के निर्देश

जिले में ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई को बढ़ावा देने के निर्देश

रुद्रपुर। डीएम युगल किशोर पंत ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की जिला स्तरीय समिति की बैठक शिविर कार्यालय में की। उन्होंने कहा कि जिले में सिंचाई के लिए आधुनिक तकनीक पर आधारित ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई को बढ़ावा दिया जाए और जल संचय पर आधारित कार्य भी किये जाएं। उन्होंने मुख्य कृषि अधिकारी एके वर्मा को जिले में वास्तविक मांग के अनुसार कम से कम 100 डीप बोरवेल और 100 सैलो बोरवेल लगाने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। जिले के शतप्रतिशत उद्यानों को ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिंचाई से आच्छादित करने के लिए बड़ी कार्ययोजना बनाने,इस वर्ष एक हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल को आच्छादित करने के लिए कार्ययोजना तैयार करने, मांग बढ़ाने और एक जनपद-एक उत्पाद के तहत जिले में अमरूद या ड्रैगन फ्रूट (रेड ड्रैगन फ्रूट) को शामिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में सोलर पंप को बढ़ावा देने और सीसी, ईंट आधारित गूल निर्माण के बजाय पाइप आधारित गूल का प्रस्ताव तैयार करने और एक हजार सोलर पंप की मांग भेजने के लिए कहा। वहां सीडीओ विशाल मिश्रा, मुख्य उद्यान अधिकारी भावना जोशी, डीडीएम नाबार्ड राजीव प्रियदर्शी, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments