Sunday, November 15, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डराहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में आज होगी सुनवाई

राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में आज होगी सुनवाई

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि के मामले में बुधवार को सुनवाई नहीं हो सकी। आज सुनवाई की जाएगी। आरएसएस के कार्यकर्ता कमल भदोरिया ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ हरिद्वार ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट शिव सिंह की अदालत में मानहानि का वाद दायर किया था। जिसे न्यायालय ने प्रकीर्ण वाद के रूप में स्वीकार करते हुए 12 अप्रैल को मामले की सुनवाई नियत की थी लेकिन बुधवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत ने अगली तारीख 13 अप्रैल की निर्धारित कर दी। परिवादी के अधिवक्ता अरुण भदौरिया ने बताया बुधवार को सुनवाई न होने के कारण अब 13 अप्रैल की तिथि निर्धारित कर दी है। अधिवक्ता ने बताया कि कमल भदौरिया ने राहुल गांधी के विरुद्ध न्यायालय जेएम द्वितीय के न्यायालय में धारा 499 और 500 आईपीसी के तहत वाद दाखिल किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments